देश में पहली बार ब्रिटेन में हत्या का दोषी सूरत की जेल में काटेगा सजा

Surat News: देश में पहली बार ऐसा होगा कि बिदेश में सजा पाया आरोपी भारत में अपनी सजा काटेगा। इसके लिए आरोपी जिगु सोरठी ने खुद भारत आने का अनुरोध किया था, जानिए पूरा मामला क्या है।

convict in Britain will serve his sentence

Photo Credit-ANI

विज्ञापन

Surat News (भूपेंद्र सिंह ठाकुर): भारत और ब्रिटेन के बीच हुई एक संधि के बाद पहली बार यूनाइटेड किंगडम (UK) की एक अदालत ने एक शख्स को हत्या का दोषी ठहराया। यह व्यक्ति अपनी बाकी की सजा गुजरात के सूरत में काटेगा। गुजरात के उमर गांव के रहने वाले आरोपी जिगु सोरथी को 2020 में एक महिला की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था। 23 साल के आरोपी जिगु ने अपनी 21 साल की मंगेतर भाविनी की बेरहमी से चाकू से कई वार कर हत्या कर दी थी। ब्रिटेन के लेस्टर कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई जिसके तहत जिगु 4 साल की सजा ब्रिटेन में काट चुका है।

भारत लौटने का अनुरोध

ब्रिटेन की अदालत में चल रहे मुकदमे के दौरान जिगु सोरठी ने भारत लौटने का अनुरोध किया। जिसके बाद जिगु सोरठी को सूरत पुलिस को सौंप दिया गया। यूके सरकार और भारत सरकार के बीच हुए समझौता है, जिसके आधार पर जिगु को बाकी की सजा काटने के लिए सूरत की लाजपोर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कर दिया गया।

विज्ञापन

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत के मुताबिक, जिगु के प्रत्यर्पण (Extradition) के संबंध में गृह मंत्रालय से एक आदेश मिला। उन्होंने बताया कि उमर गांव का रहने वाला जिगू सोरथी ब्रिटेन में हत्या के मामले में दोषी है। वहां अपनी  कुछ सजा पूरी करने के बाद बाकी की सजा सूरत की लाजपोर जेल में काटेगा।

गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, सूरत सिटी के एसीपी के नेतृत्व में हमारी टीम दिल्ली गई। आरोपी को ब्रिटिश अधिकारियों से हिरासत में लिया और उसे सूरत ले आई। भारत और ब्रिटेन की सरकारों के बीच हुए समझौते के अनुसार, वह अब अपनी सजा यहीं काटेगा। आपको बता दें की जिगु की सजा को लेकर सभी जेल विभाग को गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों और नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ