हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, दो किशोरों की चाकू मारकर हत्या

गुजरात के सूरत के नानपुरा इलाके में इंस्टाग्राम ग्रुप में वीडियो पोस्ट करने को लेकर हुए विवाद में दो किशोरों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन
मृतकों का फाइल फोटो. (Image- X)

सोशल मीडिया किस कदर जानलेवा होता जा रहा है इसकी एक बानगी गुजरात के सूरत में देखने को मिली जहा सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर शुरू हुई मामूली कहासुनी इतनी खूनी हो गई कि दो नाबालिग किशोरों को अपनी जान गंवानी पड़ी. सूरत के नानपुरा इलाके में दो किशोरों की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि विवाद की शुरुआत फ्री फायर (Free Fire) गेम खेलने के दौरान हुई थी. लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह इंस्टाग्राम ग्रुप में वीडियो पोस्ट करने को लेकर हुआ विवाद सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया है.

सूरत के नानपुरा मटन मार्केट इलाके में रविवार देर रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो किशोरों पर चाकू से हमला कर दिया गया. हमले में मोहम्मद फैजान और अजमल शेख की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों किशोर एक विवाद को सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे. लेकिन बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने मटन काटने वाले छुरे से दोनों किशोरों पर हमला कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस की शुरुआती जांच में इस डबल मर्डर की वजह सोशल मीडिया पर हुआ विवाद सामने आया है. बताया जा रहा है कि किशोरों का एक इंस्टाग्राम ग्रुप था, जिसका नाम ‘सलमान खान’ था. इस ग्रुप में एक सदस्य ने कुछ वीडियो पोस्ट किए थे. वीडियो पोस्ट करने को लेकर दूसरे सदस्यों ने आपत्ति जताई और देखते ही देखते ग्रुप में गाली-गलौज शुरू हो गई. इसी विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष रात में नानपुरा इलाके में मिले थे. लेकिन समझौते की कोशिश खूनी वारदात में बदल गई.

विज्ञापन

वहीं, मृतक किशोरों के परिजनों का दावा है कि इस पूरे विवाद की शुरुआत फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुई थी. परिजनों के मुताबिक, गेम को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ता चला गया. परिवार का कहना है कि दोनों किशोर विवाद को खत्म कराने और समझौता कराने के इरादे से वहां पहुंचे थे. हालांकि, पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में फ्री फायर गेम से विवाद का सीधा संबंध सामने नहीं आया है. पुलिस इंस्टाग्राम ग्रुप की चैट और दूसरे सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

दो किशोरों की हत्या के बाद सूरत पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले. इसके अलावा ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से वारदात में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए नई सिविल अस्पताल भेजे गए. फिलहाल इस घटना ने एक बार फिर किशोरों के बीच बढ़ते सोशल मीडिया विवाद और हिंसक व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola