Surat Crime News: गुजरात के सूरत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने खाना पकाने और घर के कामों के अधूरा होने पर आपा खो दिया। जिसके बाद बेटी की प्रेशर कुकर से हमला करके जान ले ली। पुलिस ने वारदात सामने आने के बाद आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। दिल दहला देने वाली वारदात उस वक्त हुई, जब परिवार के तमाम सदस्य बाहर गए हुए थे। पुलिस के अनुसार सूरत में रहने वाले मुकेश परमार (40) को बेटी की हत्या के आरोप में अरेस्ट किया गया है। आरोपी ने कथित तौर पर अधूरे कामों को लेकर बेटी से बहस के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान हेताली परमार के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें:UP के श्रावस्ती में भीषण हादसा, टेंपो को टक्कर मार खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत
बेटी की उम्र 18 साल थी। चौक बाजार के पुलिस इंस्पेक्टर वीवी वागड़िया ने बताया कि परिवार भरिमाता रोड पर एसएमसी सुमन मंगल सोसाइटी में रहता है। हत्या गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे हुई। जब पीड़िता हेताली परमार और उसके पिता मुकेश परमार घर पर थे। उसकी मां गीता और बड़ी बहन काम पर गई हुई थी और दो छोटे भाई भी घर पर नहीं थे। मुकेश ने पीड़िता से कहा कि वह अपनी मां द्वारा बताए गए काम निपटा ले, जिस पर हेताली ने कहा कि वह बाद में काम करेगी। इस पर बहस हुई और मुकेश ने कुकर से उसके सिर पर वार किया। हमले के बाद लड़की लहूलुहान हो गई।
सिर और चेहरे पर किए वार
उसे SMIMER अस्पताल ले जाया गया। लेकिन शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हेताली एक हीरा इकाई में काम करती थी। कंपनी द्वारा घोषित छुट्टी के कारण घर पर थी। उसकी मां एक मॉल में काम करती है, जबकि बड़ी बहन एक लॉजिस्टिक इकाई में काम करती है। मुकेश किराए पर ऑटोरिक्शा चलाता था, लेकिन बीमारी के कारण पिछले आठ दिनों से घर पर ही था। उसने प्रेशर कुकर से सिर और चेहरे पर लगातार वार किए, जिससे लड़की की मौत हो गई। गुजरात पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें:अरविंद केजरीवाल को जिंदा जलाने की कोशिश… हमले पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज?
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
10 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
13 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
5 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
5 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
5 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines