I Love You कहते हुए फंसा लिया कुख्यात गिरीश देवड़ा, लेडी PSI ने फिल्मी अंदाज से कराया गिरफ्तार

Surat Loan Fraud Case: आजकल फ्रॉड के केस काफी सामने आते हैं। इसके लिए लोगों से सावधान रहने के लिए भी कहा जाता है। फिर भी कई बार मासूम लोग धोखेबाजों के झांसे में आ जाते हैं। ऐसे ही एक केस को सॉल्व करने के लिए महिला अधिकारी PSI शीतल चौधरी ने अनोखा अंदाज अपनाया।

HONEYTRAP

Photo Credit- News24GFX

Surat Loan Fraud Case: गुजरात के सूरत से एक अजीब मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला अधिकारी को अपराधी को पकड़ने के लिए अपनी पहचान बदलनी पड़ी। दरअसल, पूरा मामला जालसाज गिरीश देवड़ा नाम के शख्स के साथ जुड़ा है, जो 30 लाख का लोन लेकर खरीदी गई फॉर्च्यूनर कार बेचकर फरार हो गया था। इसको पकड़ने के लिए महिला अधिकारी ने एक नई तरकीब निकाली, जिससे उन्हें आरोपी को पकड़ने में कामयाबी भी मिली।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

सूरत सिटी पुलिस की PSI शीतल चौधरी ने एक कुख्यात जालसाज गिरीश देवड़ा को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया है। जालसाज गिरीश देवड़ा पर आरोप था कि उसने 30 लाख का लोन लेकर एक फॉर्च्यूनर कार खरीदी, लेकिन बाद में वह कार को बेचकर फरार हो गया था। वह पुलिस को चकमा देने के लिए अपना फोन बंद रखकर केवल व्हाट्सएप पर एक्टिव था।

विज्ञापन

शीतल चौधरी ने बनाया प्लान

इस शातिर फ्रॉड को पकड़ने के लिए PSI शीतल चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक प्लान बनाया। उन्होंने खुद को ‘पूजा’ बताकर गिरीश से व्हाट्सएप पर संपर्क किया। लगभग 25 दिनों तक दोनों के बीच बातचीत चली। इसके बाद गिरीश झांसे में आने लगा, क्योंकि उनकी चैट जल्द ही रोमांटिक बातचीत में बदलने लगी। इसमें ‘आई लव यू’ और ‘मिस यू’ जैसे मैसेज शामिल थे। इसके बाद जालसाज गिरीश ‘पूजा’ से मिलने के लिए सूरत के पर्वत पाटिया पहुंच गया।

विज्ञापन

स्वागत के लिए खड़ी मिली ‘वर्दी वाली’

पूजा से मिलने के लिए सूरत पहुंचे गिरीश का स्वागत वर्दी में PSI शीतल चौधरी और उनकी टीम ने किया। उन्होंने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। PSI शीतल की सूझबूझ से सिर्फ गिरीश ही नहीं, बल्कि उसके साथी कुलदीप सोलंकी को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ