हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

सूरत में मोबाइल टूटने पर बेरहम बेटी ने की पिता की हत्या, प्रेशर कुकर के ढक्कन से किया हमला

गुजरात के सूरत के अमरोली इलाके में मोबाइल फोन को लेकर पिता और बेटी के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि पिता के मोबाइल तोड़ने पर 22 वर्षीय काजल ने प्रेशर कुकर के ढक्कन और चाकू से उन पर हमला कर दिया. अस्पताल में इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
सूरत के अमरोली इलाके में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार किया है. (Image- X/@IANSKhabar)

गुजरात के सूरत से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है. जहा मोबाइल फोन को लेकर हुए मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप लिया कि एक बेटी ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर डाली. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पार्थ चोवटिया एसीपी सूरत द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सूरत के अमरोली इलाके के कोसड आवास की है. आरोपी 22 साल की युवती काजल अपने मोबाइल फोन पर गेम खेलने या व्यस्त रहने में लगी हुई थी. इसी बात को लेकर पिता रमेश सिंह ने उसे टोका और दोनों के बीच घर के अंदर तीखी बहस शुरू हो गई.
​
विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर पिता ने बेटी का मोबाइल फोन झपटकर जमीन पर पटक दिया, जिससे फोन टूट गया. पिता की इस हरकत से बेटी इस कदर आगबबूला हो गई कि उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया. गुस्से में अंधी हो चुकी काजल ने पास ही रखा प्रेशर कुकर का ढक्कन उठाया और ताबड़तोड़ अपने पिता के सिर पर वार कर दिए. यहीं नहीं, इसके बाद उसने किचन में रखे चाकू से पिता के पेट पर भी कई वार किए, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. गंभीर रूप से घायल रमेश सिंह जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे, लेकिन कुछ ही दूरी पर वे गिर पड़े.

चीख-पुकार सुनकर मृतक की पत्नी मंजुबेन मौके पर दौड़ीं और तुरंत एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी. घायल पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ​मृतक की पत्नी यानी आरोपी की मां की शिकायत पर अमरोली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी बेटी काजल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर एक मामूली सी बात पर विवाद इतना खौफनाक कैसे हो गया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola