सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे का कहां तक पहुंचा काम? किन राज्यों को फायदा, जानें कब तक कर पाएंगे सफर

देश में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई एक्सप्रेसवे पर काम किया जा रहा है, जिनमें से एक सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे भी है। इस एक्सप्रेसवे का काम पैकेज में किया जा रहा है। जिसके दो पैकेज के काम का अपडेट सामने आया है।

Surat-Chennai Expressway
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे किसी भी राज्य और देश के विकास में खास भूमिका निभाते हैं। इनके निर्माण से न सिर्फ लोगों के सफर को आसान बनाया जाता है, बल्कि व्यापार में भी तेजी आ जाती है। फिलहाल देश में कई एक्सप्रेसवे का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 जनवरी, 2023 को कर्नाटक में 1,271 किलोमीटर लंबे सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी गई। 45,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एक्सप्रेसवे के निर्माण का ताजा अपडेट सामने आया है। दरअसल, इसका निर्माण पैकेज में किया जा रहा है। आज हम आपको पैकेज 1 और 14 का अपडेट देंगे। साथ ही यह भी जानिए कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से कितने राज्यों को फायदा होगा?

पैकेज 1 का काम

सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे कई राज्यों की सीमा तक फैला हुआ है। इसके महाराष्ट्र वाले पैकेज का काम शुरू हो गया है। 36.4 किलोमीटर का पैकेज अक्कलकोट के पास हसापुर से महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा पर बडादल के बीच है। जानकारी के मुताबिक, इस पैकेज का काम 2027 के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से सूरत, चेन्नई, कर्नाटक और महाराष्ट्र का सफर आसान हो जाएगा।

विज्ञापन

पैकेज 14 का काम

सूरत-चेन्नई एक्सप्रेसवे के 14वें पैकेज में 71 किलोमीटर हिस्से का काम किया जा रहा है। यह पैकेज महाराष्ट्र/कर्नाटक सीमा से लेकर कर्नाटक के मराडगी एस.अंडोला तक फैला है। इस पैकेज को 2026 तक बनाकर तैयार कर लिया जाएगा। इसके खुलने से मुंबई-बेंगलुरु NH48 से ट्रैफिक के बोझ को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

किन राज्यों को मिलेगा फायदा?

चेन्नई  और सूरत के बीच एक्सप्रेसवे के बनने से दोनों शहरों की दूरी 1,600 किलोमीटर से कम होकर केवल 1,270 किलोमीटर रह जाएगी। यह एक्सप्रेसवे 6 बड़े राज्‍यों से होकर गुजरेगा, जिसमें गुजरात, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु का नाम शामिल है। इसके अलावा, इस एक्सप्रेसवे से इन राज्‍यों के शहर तिरुपति, कडप्‍पा, कुरनूल, कलबुर्गी, सोलापुर, अहमदनगर और नासिक को भी सीधा फायदा मिलेगा। जैसे-जैसे सभी पैकेज का काम पूरा होता जाएगा, इसक सफर के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या वक्फ संशोधन बिल के पास होने से बिहार चुनाव पर पड़ेगा असर?

विज्ञापन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में VHP की शोभायात्रा पर बवाल, लगाए लव जिहाद के पोस्टर, पुलिस ने लिया ये एक्शन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ