Breaking: सूरत के फर्नीचर कारोबारी ने 6 सदस्यों को जहर देकर खुद लगाई फांसी, आखिर 7 मौतों का जिम्मेदार कौन?

Surat business family 7 members commit suicide: मृतकों में फर्नीचर कारोबारी, उसकी पत्नी, तीन बच्चों और माता-पिता शामिल हैं।

suicide

Surat business kill 6 members than commit suicide: गुजरात के सूरत में एक कारोबारी ने अपने परिवार के 6 सदस्यों को जहर देकर मार डाला, फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस के मुताबिक, परिवार के छह सदस्यों की मौत की वजह जहर है, जबकि एक अन्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने बताया कि कारोबारी का परिवार पालनपुर जकातनाका इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में रहता था। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद अपार्टमेंट के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई। सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि कारोबारी ने आर्थिक तंगी के कारण परिवार के 6 सदस्यों को जहर देने के बाद खुद की जान ली है। हालांकि पुलिस की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

मृत परिवार का फर्नीचर का था कारोबार

जानकारी सामने आ रही है कि सिद्धेश्वर अपार्टमेंट में सी-2 बिल्डिंग में रहने वाले मनीष सोलंकी का फर्नीचर का कारोबार था। उन्होंने अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पड़ोसियों के मुताबिक, मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे।

डीसीपी राकेश बारोट ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक परिवार के सात लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इनमें से एक व्यक्ति ने फांसी लगाई है, जबकि छह अन्य ने जहरीला पदार्थ खाया है। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से एक नोट मिला है, जिसके वैरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है। नोट में किसी का नाम नहीं लिखा है, हालांकि ये जरूर लिखा है कि पैसे उधार लेने पड़ेंगे। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ