गुजरात में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत का सच आया सामने, सुसाइड नोट से खुली परत-दर-परत

Surat business family commit suicide case : गुजरात के सूरत में 7 लोगों की सामूहिक आत्महत्या के मामले में पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मनीष सोलंकी ने आर्थिक समस्या का जिक्र किया है। 

BeFunky-photo - 2023-10-28T181028.121

Surat business family commit suicide case(ठाकुर भूपेंद्र सिंह ) : गुजरात की डायमंड सिटी सूरत में पालनपुर पाटिया इलाके में सामूहिक आत्महत्या के मामले में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ पेस्टिसाइड पी लिया था। इस घटना के खुलासे के बाद हीरा नगरी में हड़कंप मच गया है, बता दें कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मनीष सोलंकी ने आर्थिक समस्या का जिक्र किया है।

विज्ञापन

फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ा था परिवार

अब तक की जानकारी के मुताबिक, फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ा परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। सुसाइड नोट में खुलासा हुआ है कि परिवार ने किसी को पैसे उधार देकर रखे थे, यह भी बताया जा रहा है कि परिवार, अपने फ्लैट को बेचने के लिए लगातार कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार पालनपुर पाटिया इलाके में सिद्धेश्वर अपार्टमेंट के सी-2 बिल्डिंग के जी-1 में रहने वाले मनीष सोलंकी ने परिवार में अपने माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंच गया। पड़ोस के लोगों का कहना है कि मनीष सोलंकी काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे क्योंकि वह फर्नीचर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं और उनके पास इसके बड़े ठेके हैं।

स्थानीय लोगों का क्या कहना है ?

सोलंकी परिवार के सुसाइड के बाद परिजन भी पहुंच गए हैं, लेकिन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं एक ही परिवार के सात सदस्यों की आत्महत्या की खबर सुनकर आसपास के लोग भी दौड़ पड़े हैं। स्थानीय लोगों में यह भी चर्चा है कि मनीष को लोगों से पैसे वापस लेने हैं। वहीं कुछ स्थानीय लोग यह भी जानकारी दे रहे हैं कि लंबे समय से आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ