गुजरात में मतदाता सूची की विशेष सघन सुधारणा अभियान (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज राज्य की मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई है. इस सूची में कुल 4 करोड़ 34 लाख मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गुजरात में 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई विशेष सघन सुधारणा अभियान लगभग डेढ़ महीने तक चला. मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीत शुक्ला ने बताया कि राज्यभर में कुल 5.08 करोड़ मतदाताओं में से 4.34 करोड़ मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त हुए, जिनका पूरी तरह से डिजिटलीकरण किया गया है.
यह भी पढ़ें: रोचक हो सकता है महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं का चुनाव, ठाकरे भाइयों का प्यार होगा कितना असरदार?
इस प्रक्रिया में 33 जिला निर्वाचन अधिकारी, 182 मतदाता पंजीकरण अधिकारी, 50 हजार से अधिक बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और 30 हजार से ज्यादा स्वयंसेवकों ने भाग लिया. SIR अभियान के दौरान मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित एवं दो जगह दर्ज मतदाताओं को सूची से हटाया गया. कुल 73 लाख 73 हजार से अधिक नाम मसौदा मतदाता सूची से कम किए गए हैं, जिनमें से 18 लाख मृत मतदाता, 40 लाख स्थानांतरित और करीब 3.8 लाख दोहरे पंजीकरण वाले मतदाता शामिल हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मसौदा मतदाता सूची सभी मतदान केंद्रों और वेबसाइट http://ceo.gujarat.gov.in पर उपलब्ध है.
मतदाता अब 18 जनवरी 2026 तक अपने नाम, पता या अन्य विवरण से संबंधित आपत्तियां या दावे पेश कर सकते हैं. इन दावों का निपटारा 10 फरवरी 2026 तक किया जाएगा. इसके अलावा वो युवा जिन्होंने 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी की है, वे फॉर्म नंबर 6 भरकर अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं. अंतिम मतदाता सूची 17 फरवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी.
यह भी पढ़ें: कभी साइकिल तो आज लेंबोर्गिनी, छोटे शहर का यूट्यूबर कैसे बना करोड़पति? ED की रेड में 10 करोड़ की कारें जब्त
संबंधित खबरें
गांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
18 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
1 day agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
3 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
8 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
10 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
10 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines