हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat: समुद्र में मिला 100 किलो का शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़े लोग

Gujarat Shivling From Sea: मुछआरे शिवलिंग को किनारे तक लाए हैं। मौके पर भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बुलाया गया है।

विज्ञापन
समुद्र में मिला शिवलिंग

Gujarat Shivling From Sea (इनपुट भूपेंद्र सिंह ठाकुर): गुजरात के भरुच में समुद्र में शिवलिंग मिला है। यह शिवलिंग करीब एक क्विंटल का है। दरअसल, समुद्र में मछुआरे मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान उनके जाल में यह शिवलिंग किसी तरह फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद मछुआरे शिवलिंग को समुद्र किनारे लेकर आए। अब इसे देखने के लिए आसपास के लोग भरुच में एकत्रित हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

पहले लगा कोई बड़ी मछली फंसी है

जानकारी के अनुसार यह मामला गुजरात, जंबूसर तहसील के कावी गांव की है। यहां दस मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ रहे थे। इसके लिए उन्होंने जैसे ही जाल फेंका उन्हें कुछ खिंचाव महसूस हुआ। उन्हें लगा शायद कोई बड़ी मछली फंसी है। मछुआरों ने जाल समेटना शुरू किया। जाल काफी भारी था। किसी तरह जब जाल इकट्ठा किया गया तो उन्हें पहले कुछ भारी पत्थर जैसा लगा। जब जाल को पूरी तरह नाव में लाए तो सब हैरत में पड़ गए। वह पत्थर तो पूरे शिवलिंग के आकर में था।

विज्ञापन

पता लगाया जा रहा शिवलिंग कहां से आया

आस्थावश मुछआरे शिवलिंग को अपने साथ किनारे तक लाए। यह बात गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। अब शिवलिंग को देखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। भीड़ बस एक झलक उसके दर्शन करना चाती है। भीड़ बढ़ी तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अब पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर रह है। बतया जा रहा है कि शिवलिंग का वजन करीब क्विंटल है। वह बीच समुद्र कहां से आया? वह शिवलिंग कहां से आया? यह अभी तक किसी को पता नहीं है।

हाईटाइड से बाहर आया शिवलिंग

जानकारी के अनुसार मामले की सूचना पाकर मौके पर जिला प्रशासन के लोग भी जांच करने पहुंचे। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि बीते दिनों आए हाईटाइड के चलते यह शिवलिंग पानी की सतह से ऊपर आ गया होगा। जिससे यह मछुआरों के जाल में आसानी से फंस गया। इसके अलावा स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवलिंग पर शेषनाग के चिन्ह भी पाए गए हैं। स्थानीय धार्मिक संगठन अब इसे कावी गांव के आसपास ही कहीं स्थापित करने के बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह शिवलिंग किस पत्थर से बना है। जिस पत्थर से यह बना है वह आसपास किस राज्य में पाया जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Gujarat: पेपर चेक करने वाले टीचर ही हुए एग्जाम में फेल, वसूला गया 1.54 करोड़ जुर्माना 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola