Gujarat News : गुजरात में एक शख्स को प्रेम संबंध की वजह से तालिबानी सजा मिली है। शख्स को पहले अगवा किया गया, फिर उसके कपड़े निकाले गए और गांव भर में घुमाया गया। इतना ही नहीं, इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आते ही हड़कंप मच गया।
मामला गुजरात के साबरकांठा जिले के इडर में जादर पुलिस स्टेशन इलाके का बताया जा रहा है। यहां एक शख्स को प्रेम संबंध की वजह से तालिबानी सजा दी गई। शख्स को नग्न करके मारा-पीटा गया और फिर नग्न स्थिति में उसका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पहले अगवा किया, फिर की मारपीट
11 मार्च की शाम इडर के चडासना गांव के पास स्थित कोल्ड स्टोरेज से एक युवक को नानी वडोल गांव के लोगों ने अगवा कर लिया और फिर नग्न अवस्था में उसके साथ मारपीट की। जब वायरल वीडियो जिले के पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा, तो उन्होंने जांच के आदेश दिए। अब पीड़ित का बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की जांच में क्या सामने आया?
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रेम संबंध के चलते ही युवक को तालिबानी सजा दी गई है। इस युवक का चक्कर नानी वडोल गांव की शादीशुदा महिला से था, जिसके पति को इसकी जानकारी हो गई थी। इसके बाद उसने कुछ करीबी लोगों की मदद से युवक का अपहरण किया और अपने गांव लाकर उसे नंगा कर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद नंगा घुमाया और माफीनामा लिखवाया।
यह भी पढ़ें : गुजरात में पलटी शराब से भरी गाड़ी, मच गई लूट; मदद की जगह चोरी करने लगे शराब
हालांकि, पुलिस के संज्ञान में मामला आते ही तीन अलग-अलग टीम बनाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एट्रॉसिटी एक्ट के तहत अपहरण और मारपीट की शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू की गई है।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 day agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
6 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines