गुजरात के हिम्मतनगर शहर में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पूर्वी पट्टे के कई इलाकों में दो से ढाई घंटे तक लगातार बारिश होती रही, जिसकी वजह से न केवल सड़कों पर बल्कि रिहायशी इलाकों और घरों के अंदर तक पानी भर गया। फिलहा, राज्य के अंदर लगातार बारिश हो रही है।
शहरों में जमकर हुई बारिश
हिम्मतनगर शहर में बीती रात से लेकर सुबह तक जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा असर शहर के पूर्वी हिस्से में देखने को मिला है, जैसे बेरणा रोड, डेमाई रोड, गायत्री मंदिर रोड, महाकाली मंदिर, सहकारी जिन और टीपी रोड इलाकों में भयंकर बारिश हुई है। इन जगहों पर भारी जलभराव की स्थिति बन रही है। लगभग ढाई सौ से ज्यादा सोसायटियों में पानी भर गया, कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को सुबह-सुबह पानी निकालने की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आम लोगों ने लगाए आरोप
लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन ने जलनिकासी के लिए समय पर कदम नहीं उठाए, जिसके चलते उनका गुस्सा भड़क उठा। वहीं, प्रज्ञाकुंज और अवनी पार्क सोसायटी के कॉमन प्लॉट में पार्क की गई लगभग 15 कारें पानी में डूब गईं। नीचले स्तर पर बने प्लॉट में चारों ओर से बारिश का पानी भरने से गाड़ियां डूबने की नौबत आ गई।
कई लोगों का सामान हुआ खराब
वाहन मालिक संकेत पटेल ने बताया कि उनकी गाड़ी पानी में डूब गई, काफी नुकसान हुआ है। वहीं, स्थानीय निवासी उपेंद्र पटेल ने स्थानीय तंत्र पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर पानी की निकासी नहीं की गई है और इसीलिए ये समस्या हुई है।
शहर की ड्रेनेज व्यवस्था खराब
सहकारी जिन क्षेत्र में भी पानी भर जाने से शगुन सोसायटी, शास्त्रीनगर और टीपी रोड पर वाहन आधे डूब गए। इसके अलावा बलवंतपुरा इलाके के रेलवे अंडरपास में भी पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। आसपास के कांकणोल और बलवंतपुरा गांव भी बाढ़ जैसे हालात से जूझते नजर आए। वहीं, हिम्मतनगर में हो रही इस बारिश ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि शहर की ड्रेनेज व्यवस्था कितनी लचर है।
ये भी पढ़ें- गुजरात के इस गांव में जान जोखिम में डाल अंतिम यात्रा निकालने को मजबूर हैं ग्रामीण, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
TMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 hrs agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
2 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
4 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
5 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
5 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
7 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
8 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
9 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines