News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Vijay Rupani Last Rites: अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज अंतिम संस्कार किया जाना है। राजकोट में विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनकर उनके बेटे ऋषभ रुपाणी और बेटी भी गुजरात वापस आ गए थे। राजकोट में विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां कर ली गई हैं। वहीं, पिता के अंतिम संस्कार से पहले बेटे ऋषभ रुपाणी काफी भावुक दिखे और पहली बार इस घटना पर कुछ बोले। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारे परिवार को जो प्रेम चाहिए, वो पूरे देश के लोगों से हमें मिल रहा है।
विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार से पहले उनके बेटे ऋषभ रुपाणी काफी भावुक दिखे। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार के लिए ही नहीं, दुख की घड़ी नहीं है। ये समय विमान हादसे में मारे गए सभी 270 परिवारों के लिए मुश्किल भरा है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, सीएम भूपेंद्र पटेल और उन सभी नेताओं को आभार व्यक्त किया है, जो दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने न सिर्फ उनके परिवार का साथ दिया है, बल्कि उन सभी परिवारों का समर्थन किया है, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खोया है। इसके साथ ही उन्होंने घटना के दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में काम करने वाले पुलिस, आरोग्य स्टाफ, सिविल डिफेंस, फायर सर्विसेज और आरएसएस कार्यकर्ताओं का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है।
#WATCH | Gandhinagar | Rushabh Rupani, son of former CM late Vijay Rupani, says, ” This is a sad time not just for our family but also for the other 270 families. I thank the Police, Aarogya staff, Civil Defence, Fire Services and RSS workers for their rescue efforts during this… pic.twitter.com/rLzxVEbDPK
— ANI (@ANI) June 16, 2025
यह भी पढ़ें: Bihar Road Accident: सारण में दर्दनाक सड़क हादसा, बीच रास्ते में फटा पिकअप का टायर, 5 की मौत और 20 घायल
ऋषभ रुपाणी ने आगे भावुक होते हुए कहा कि मेरे पिता ने अपने 50-55 साल के राजनीतिक करियर के दौरान कई लोगों के जीवन को छुआ और उसका हिस्सा बने। आज जब वह नहीं हैं, तो वे सभी लोग हमारे साथ खड़े हैं। पंजाब से भी कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त करने यहां आ रहे हैं। इस समय मैं बस यहीं कहूंगा कि इस दुख की घड़ी में हमारे परिवार को जो प्रेम चाहिए, वो पूरे देश के लोगों से हमें मिल रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें गुजरात, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।