राजकोट से भूपेंद्र सिंह की रिपोर्टः राजकोट में डीजीएफटी के ज्वाॅइंट डायरेक्टर जवरीमल बिश्नोई ने आज सीबीआई हिरासत में आत्महत्या कर ली। यह घटना भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई द्वारा बिश्नोई की गिरफ्तारी के ठीक एक दिन बाद हुई।
रिश्वत मांगने व लेने के आरोप में कल ही सीबीआई ने बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को सीबीआई अधिकारियों ने बिश्नोई के कार्यालय और आवासीय परिसरों में तलाशी ली।
सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा
आत्महत्या की ये वारदात बिश्नोई को अदालत ले जाने से ठीक पहले हुई। उन पर शिकायतकर्ता से 9 लाख रूपये मांगने का आरोप है, जो एनओसी पात्र जारी करने के एवज में थे। मामला डीजीएफटी राजकोट कार्यालय में फ़ूड केन के पीरिऑडिक निर्यात के लिए जरुरी दस्तावेजों वाली छह फाइलें के जमा करने से जुड़ा है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बिश्नोई ने 5 लाख रुपये के प्रारंभिक भुगतान की मांग की और शेष राशि एनओसी प्राप्त होने पर देनी थी। सीबीआई ने एक जाल बिछाया और बिश्नोई को रंगे हाथों पकड़ा। सीबीआई आज बिश्नोई को अदालत में पेश करने जा रही थी उससे पहले ही बिश्नोई ने ऑफिस की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। बुरी तरह से घायल बिश्नोई को सिविल अस्पताल ले जाया गया जहा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप
इस मामले में बिश्नोई के घरवालों का आरोप है की वो एक ईमानदार अधिकारी थे और अब तक उनके खिलाफ ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है, किसी बड़ी साजिश के तहत उन्हें फसाया गया और इसीलिए उन्होंने अपनी जान दे दी। उनके परिजन इस मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही कर न्याय की मांग कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
मां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
2 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines