Rajkot Misdeed Case: (ठाकुर भूपेंद्र सिंह, राजकोट) आज के इस वैज्ञानिक दौर में भी अंधश्रद्धा जिंदा है। तांत्रिक विधि के जरिए पाखंड करने वाले आज भी लोगों को लालच देकर किसी महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात के राजकोट में सामने आया है। घर में गड़े 45 किलो सोना निकालने का लालच देने और 15 करोड़ कैश बनाकर देने के लालच में महिला के साथ उसी के घर में दुष्कर्म करने का मामला भक्तिनगर में सामने आया है। पुलिस ने नकली बाबा उर्फ भूषण प्रसाद सैनी को गुजरात के वेरावल से गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार ने इस लालच के बदले 1 लाख 16 हजार रुपये भी गंवाए और परिवार की इज्जत भी।
ननद को दिया लालच, ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए पैसे
पांचवीं तक पढ़ी 30 वर्षीय विवाहिता भक्तिनगर थाने में शिकायत देने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने वेरावल से मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले भूषण सैनी को गिरफ्तार कर लिया। 56 साल के ढोंगी गुरुजी ने तंत्र क्रिया के जरिए मकान से सोना निकालने के बहाने 36 हजार रुपये पहले ठगे। बाद में पीड़ित महिला की ननद को 15 करोड़ रुपये बनाकर देने का झांसा दिया। उससे पहले 36 हजार रुपये लिए गए। बाद में 10 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। तंत्र क्रिया का हवाला देकर आरोपी ने विवाहित महिला से उसी के घर में जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
यह भी पढ़ें:अखिलेश यादव के नेता ने खुद को मारी गोली, घर में मिली लाश
राजकोट के एसीपी राजेश बारिया ने बताया कि पीड़िता की सास ने दो महीने पहले किसी परिजन से गुरुजी के बारे में सुना था। सास ने गुरुजी को अपने घर बुलाया, 13 मई 2024 की अलसुबह 3.30 बजे गुरुजी आया और कहा कि आपके घर में 45 किलो सोना गड़ा है। महिला से 2 नींबू मंगवाए और पूरे शरीर पर रगड़ने के बाद फेंकने के लिए कहा। महिला की ननद को 15 करोड़ रुपये का लालच देकर 70 हजार ट्रांसफर करा लिए। दो दिन बाद 10 हजार ट्रांसफर करवाए और 36 हजार कैश लिए।
कमरे में ले जाता, अश्लील हरकतें करता
एसीपी ने बताया कि दो दिन बाद फिर ढोंगी महिला के घर आया। उस समय महिला की सास, पति सब घर पर मौजूद थे। कुछ तंत्र क्रिया करने के बाद आरोपी महिला को कमरे में ले गया। महिला को कहा कि वह बाबा आ रहा है…का उच्चारण करे। फिर उसे नीचे बैठाकर अश्लील हरकत की। करीब आधे घंटे तक महिला को नग्न कर उसके बदन को छूने के बाद बोला कि अभी शक्ति नहीं मिल रही है और वहां से निकल गया। फिर दो से तीन दिन बाद वापस घर आया और सोना निकलने का लालच देकर महिला को कमरे में ले गया। इसके बाद महिला को नग्न कर पूरे बदन को छूता रहता। ऐसा करीब 6 बार करने के बाद 4 जून 2024 को यह ढोंगी फिर आया और दोनों पति पत्नी से कुछ उपाय करवाए।
यह भी पढ़ें:NDA में घमासान! पहले अजीत पवार फिर शिंदे और अब एक और सहयोगी ने बीजेपी को दिखाए तेवर
जमीन में गड्ढा तक खुदवाया और नारियल मंगवाकर पूजा की। आरोपी ने कहा कि अब सोने से भरा हुआ कलश बाहर आएगा। इसके बाद फिर महिला को कमरे में ले गया और गलत हरकत की। राजेश बारिया ने बताया कि 5 जून को महिला को फोन कर ढोंगी ने कहा कि आपने जो गड्ढा खोदा था, वो बंद कर दो। इसके बाद महिला को अपने साथ गलत काम होने का अहसास हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कितनी महिलाओं के साथ ऐसा किया है? जांच कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines