Rajkot Gas Godown Fire:  राजकोट जिले के गाला गांव के पास सोमवार को एक गैस गोदाम में आग लग गई। गोदाम में आग लगने के बाद कई धमाकों की आवाज सुनाई दी। साथ ही आसमान में आग की लपटें भी काफी दूर तक देखी गई। घटना मोरबी मालिया राजमार्ग की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मोरबी मालिया हाईवे पर स्थित गैस गोदाम में अचानक आग लग गई। आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

आग लगने के कारणों की जानकारी नहीं

गैस गोदाम में आग लगने के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा जा रहा है कि आग पर काबू पाए जाने के बाद ही इस संंबंध में कोई जानकारी मिल पाएगी। उधर, फिलहाल आग से किसी के हताहत होने की भी कोई खबर नहीं है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ