Rajkot Game Zone Fire Updates: 28 जानें बचाई जा सकती थीं, बच्चे जिंदा जलकर नहीं मरते, अगर समय रहते उन्हें रेस्क्यू कर लिया जाता। जी हां, गुजरात के राजकोट शहर में खुले TRP गेम जोन में हुए भीषण अग्निकांड की आंखोंदेखी कहानी उस युवक ने सुनाई, जिसमें खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई थी। उसने हादसे के लिए गेम जोन के मालिक, स्टाफ कर्मियों, मैनेजर और प्रशासन की लापरवाही को बताया है।
हालांकि लड़के ने अपना नाम पुलिस को नहीं बताया, लेकिन उसने अग्निकांड में लापरवाहियों का पिटारा खोलकर साबित कर दिया कि किस तरह बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल और कमर्शियल बिल्डिंगों में लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जाता है। बात करते-करते लड़का फूट-फूट कर रोने लगा था। लड़के का कहना है कि अगर वह खिड़की से नहीं कूदता तो उसकी भी दर्दनाक मौत हो जाती। आइए जानते हैं गेम जोन में हुए अग्निकांड की आंखोंदेखी कहानी…
मैनेजर, स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड जान बचाकर भागे
अग्निकांड के चश्मदीद युवक ने बताया कि शनिवार वीकेंड था तो उसने दोस्तों के साथ गेम जोन में शाम बिताने का प्लान बनाया था, लेकिन उनके पहुंचने के बाद एक घंटे के अंदर अग्निकांड हो गया। माहौल देखकर एक बार तो सोचा कि मदद करुं, लेकिन आग की विकराल लपटें देखकर हिम्मत नहीं हुई। उसने बाहर जाकर लोगों को बताया कि अंदर कोई लोगों को बचाने वाला नहीं है। गेम जोन का मैनेजर, स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड भाग गए हैं।
गेम जोन से निकलने का एक ही रास्ता था, वह भी आग की लपटों से घिरा था। गेम जोन के अंदर हादसे के वक्त करीब 50 से ज्यादा लोग थे। बाकी समय रहते बाहर निकल गए थे। लोगों को अपने बच्चों को संभालने में टाइम लग गया, तब तक आग पूरी तरह फैल चुकी थी। कोई इमरजेंसी गेट भी नहीं था, न ही छतों-दीवारों पर वेंटिलेशन का इंतजाम था कि धुंआ निकल पाता। कई लोग तो धुंए से बेहोश हो गए थे, इसलिए वे बाहर नहीं निकल पाए।
कैसे लगी और कैसे फैली गेम जोन में आग?
युवक ने बताया कि गेम जोन के पीछे वाले हिस्से में वेल्डिंग का काम हो रहा था, जिससे चिंगारियां निकल रही थीं। पीछे ही खाने-पीने की दुकानें थीं। चिंगारी लगने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ होगा, जिससे आग भड़क गई। सबसे पहले निचले हिस्से में आग फैली और धुंआ भर गया। नीचे के लोग एग्जिट गेट की तरफ भागे, लेकिन ऊपर के लोग जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। उन्होंने खिड़कियां तोड़नी शुरू कर दीं, लेकिन निचले वाले हिस्से के लोग बेहोश हो गए थे। ऊपर ज्यादा कर्मचारी नहीं थे और जो थे वे भी भाग गए थे। लोगों को बाहर निकलने के लिए गाइड करने वाला कोई नहीं था।
यह भी पढ़ें:7 नवजात जिंदा जले, लाशें देख मां-बाप बेहोश; दिल्ली के बेबी केयर सेंटर में लगी भीषण आग
12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हुई
बता दें कि गुजरात के राजकोट शहर में कालावड रोड पर स्थित TRP गेम जोन में बीते दिन भीषण अग्निकांड हुआ। आग में जिंदा जलकर 12 बच्चों समेत 28 लोग मारे गए। शवों की हालत इतनी खराब है कि DNA टेस्ट कराकर उनकी शिनाख्त की जाएगी। 3 घंटे में आग बुझी। गेम जोन में रिपेयरिंग और रेनोवेशन के लिए हो रही वेल्डिंग की चिंगारियों से आग भड़की थी, जिन्होंने प्लाई के टुकड़ों और लकड़ियों को सबसे पहले चपेट में लिया था।
गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाकर हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्राथमिक जांच में पता चला हैकि गेम जोन के मालिक ने फायर NOC नहीं ली थी। गुजरात सरकार ने फायर NOC नहीं लेने वाले सभी कमर्शियल बिल्डिंगों, ऑफिसों, मॉल और गेम जोन को बंद करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने क्राइम ब्रांच को हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। गेम जोन के मालिक और मैनेजर समेत 10 लोग हिरासत में लिए गए हैं। प्रदेश के वकीलों ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों का केस लड़ने से मना कर दिया है।
यह भी पढ़ें:11 श्रद्धालुओं की मौत, खून से सनी लाशें सड़क पर बिखरीं; बस के ऊपर पलटा ट्रक, UP के शाहजहांपुर में हादसा
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
7 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines