हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajkot Fire: वीकेंड पर मस्ती करने पहुंचे थे गेम जोन, राख में बदल गए कई परिवारों के अरमान

Rajkot Fire: राजकोट के TRP गेमजोन में आग कैसे लगी? इस गेमजोन में गेम खेलने और मस्ती करने आए एक लोकल व्यक्ति ने बताया कि आग कैसे और कितने बजे लगी. जानिए इस दर्दनाक हादसे की आंखों-देखी दास्तान, उस व्यक्ति की जुबानी…

विज्ञापन
परिजनों को नहीं दिए जा रहे शव।

Rajkot Fire: राजकोट के TRP गेम जोन की घटना ने पूरे देश को दहला दिया है। सैटरडे की मौजमस्ती देखते ही देखते मातम में बदल गई। गेम जोन की दर्दनाक घटना को अपनी आखों के सामने होता हुआ देखने वाली एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि एक हल्की-सी और मामूली धमाके के साथ देखते-देखते पूरा गेम जोन जलता हुआ श्मशान बन गया। उसने कहा कि जब आग लगी तो हर तरह अफरा-तफरी मच गई, लोग चीख रहे थे। उसने कहा, ‘आग से बचने के लिए मैंने ऊपर जाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वहां तक पहुंच नहीं पाया।’

30 सेकेंड खाक हो गया गेम जोन

उसने कहा, ‘मेरे सामने पांच से ज्यादा लोग थे, जिनमें एक आंटी के दो लड़के और उनके पति भी शामिल थे। अंदर में पता नहीं और कितने लोग अंदर थे। केवल 30 सेकेंड में आग पूरे गेम जोन में फैल गई।’ उसने बताया कि वहां पेट्रोल-डीजल के कंटेनर भी थे, जिन्हें दूसरे लोग वहां से हटाने लगे। पीछे की ओर गैस की बॉटल भी रखी थीं। उसने बताया, ‘ये गेम जोन दो मंजिल की थीं। मैंने मेन गेट के ऊपर सीढियों से जाने की कोशिश की, लेकिन यह तरीका काम नहीं आया। गेम जोन की हर दिशा में बस धुएं के गुबार उड़ रहे थे। ऊपर एक आंटी और उनके लड़के फंसे हुए थे, हमने तुरंत उन्हें वहां से निकाला।’

विज्ञापन

इतने बजे हुआ हादसा

उसने कहा, ‘हम अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। आग करीब साढ़े पांच बजे लगी। हम भी यहां गेम खेलने और मस्ती करने आए थे। हम क्यू में अपनी बारी का इंतजार करने लगे। हमारे बाकी दोस्त अभी भी थोड़ी देर में यहां पहुंचने वाले थे। पीछे कुछ प्लाईवुड थी और रिनोवेशन का काम चल रहा था। साथ ही, वह रास्ता डायवर्ट कर दी गई थी। जहां पहले एंट्री गेट था, वहां भी रेनोवेशन का काम चल रहा था, इसलिए इसके लिए पहले ही एक नया रास्ता दिया गया था। जब हमने देखा तो उसमें आग लगी हुई है, तो हमने आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था। हम इससे पहले यहां केवल एक या दो बार ही आए थे।’

ये भी पढ़ें: Rajkot Game Zone Fire: AC में धमाके से लगी थी आग, बुरी तरह झुलसे मिले शव; DNA जांच से होगी पहचान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola