हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

राजकोट में आग का गोला बनी दौड़ती कार, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश

Gujrat News: राजकोट के गोंडल यार्ड में खड़ी कार में आग लग गई। इस बीच कार चलने भी लगी। जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। इसके बाद फायर ब्रिगेट की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
car fire

Gujrat News: गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल यार्ड में एक खड़ी कार में आग लग गई। घटना के बाद कार के ड्राइवर ने आग बुझाने की कोशिश, लेकिन कार अपने आप चलने लगी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इस दौरान कई लोगों ने कार रोकने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची गोंडल फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कार को रोका। इसके बाद पानी का छिड़काव कर आग पर काबू पाया। कार में लगी आग से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। वहीं, जलती कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार में लगी थी सीएनजी
बताया जा रहा है कि राजकोर्ट के गोंडल यार्ड सोमवार को सीएनजी लगी एक ईको कार में आग लग गई। इसके बाद कार का ड्राइवर आग बुझाने की कोशिश करने लगा, लेकिन आग नहीं बुझी। थोड़ी देर बाद कार चलने लगी। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग कार रोकने के लिए पहिए के नीचे पत्थर डालने लगे। इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

30 मिनट में आग पर पाया काबू 

बताया जा रहा है कि थोड़ी देर बाद गोंडल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार को रोककर उस पर पानी का छिड़काव करने लगे। करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने सीएनजी में शार्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जाहिर की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक जलती हुई कार धीरे-धीरे चलती दिख रही है। कुछ लोग कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। लोग कार के पहिए के नीचे पत्थर डालकर रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कार आगे बढ़ती दिख रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें