गुजरात के राजकोट में इस वक्त बुलडोजर कार्रवाई की खूब चर्चा हो रही है। इस कार्रवाई के दौरान धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। यह कार्रवाई दिन में नहीं, बल्कि रात के वक्त हो रही है। आखिर रात में धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई क्यों हो रही है? क्यों तोड़े जा रहे हैं धार्मिक स्थल?
राजकोट नगर निगम के अधिकारियों ने मिलकर एक सूची तैयार की है, जिसमें उन स्थलों का जिक्र है, जो सड़कों के बीच में हैं या जिनकी वजह से कोई परेशानी आ रही है। ऐसे स्थलों पर पुलिस और नगर निगम की टीम कार्रवाई कर रही है। किसी भी तरह की कोई दंगा न हो, इसलिए बुलडोजर से तोड़ने की कार्रवाई रात में हो रही है।
100 साल पुरानी दरगाह पर चला बुलडोजर
बताया जा रहा है कि रात 2 बजे 3 धार्मिक स्थल ध्वस्त किए गए। इस दौरान शहर के रैयाधार क्षेत्र में एक 100 साल पुरानी दरगाह को तोड़ा गया है और इसके साथ ही वहां पास में मौजूद दो मंदिरों को भी तोड़ा गया है। किसी भी सांप्रदायिक दंगे से बचने के लिए इसे रात में ध्वस्त कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों को बुलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बुलडोजर कार्रवाई के दौरान स्थल पर 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
सड़कों के बीच में स्थित धार्मिक स्थलों की सूची तैयार कर ली गई है। सूची में शामिल सभी धार्मिक स्थलों को अगले दिनों में ध्वस्त कर दिया जाएगा। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और सड़क के बीचों-बीच बने धार्मिक स्थलों पर नगर निगम द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है।
पहले भी चल चुका है बुलडोजर
इससे पहले, जामनगर रोड पर मौजूद झुग्गी में स्थित घर पर भी बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। दरअसल, यह कार्रवाई पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों के खिलाफ की गई थी। दो आरोपियों के छह अवैध कमरों पर बुलडोजर चलाया गया। इन पर डेढ़ महीने पहले प्रतापनगर पुलिस स्टेशन के दो पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया था।
संबंधित खबरें
धमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
15 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 day agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
1 day agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
1 day agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
2 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
2 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
2 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
3 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
6 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines