Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के मानहानि मामले में दो साल की सजा के खिलाफ सूरत के सेशंस कोर्ट में आज अपील करेंगे। मोदी सरनेम वाले बयान को लेकर राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सजा दी है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक गांधी दोपहर करीब दो बजे सूरत पहुंचेंगे।
राहुल गांधी के वकीलों ने बताया कि राहुल गांधी सत्र अदालत से अपनी सजा निलंबित करने की मांग करेंगे। सत्र अदालत की ओर से आज इस मामले की सुनवाई किए जाने की संभावना है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, सूरत रवाना होने से पहले राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने उसने मुलाकात की।
और पढ़िए – ‘जिस राज्य में CM की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी’, असम में बोले केजरीवाल
https://twitter.com/ANI/status/1642744447967588352
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, तीन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री (अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और सुखविंदर सुक्खू), कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य सीनियर नेता राहुल गांधी के साथ सूरत जा सकते हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1642757406009741312
राहुल गांधी के सूरत के दौरे से पहले यहां की सड़कों पर कांग्रेस पार्टी के झंडों के साथ गांधी परिवार की तस्वीरें और होर्डिंग्स देखे गए। सड़क किनारे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के पोस्टर लगे देखे गए। इसके साथ कुछ अन्य पोस्टर्स भी लगे थे जिसमें कांग्रेस के कैंपेन ‘डरो मत’ का जिक्र किया गया है।
और पढ़िए – World Most Popular Leader: पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, विश्व के इन नेताओं को पछाड़ा; देखें पूरी लिस्ट
23 मार्च को कोर्ट ने सुनाई थी राहुल गांधी को सजा
मोदी सरनेम मामले में सूरत सेशंस कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की जेल की सजा सुनाई थी। बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरनेम वाली टिप्पणी की थी।
राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने केस दर्ज कराया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत दोषी ठहराया था। इसके एक दिन बाद यानी 24 मार्च को लोकसभा से राहुल गांधी को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines