Rahul Gandhi Defamation Case LIVE Updates: राहुल गांधी को सूरत की सेशन कोर्ट ने जमानत दे दी है। यह जमानत तब तक रहेगी, जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता है। सुनवाई के लिए 13 अप्रैल की तारीख तय की है। अपील के लिए राहुल गांधी बहन प्रियंका के साथ सूरत पहुंचे थे।
राहुल गांधी के वकील ने सजा को निलंबित करने की मांग की थी। इस पर कोर्ट ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना ऐसा आदेश पारित नहीं किया जा सकता है। कोर्ट ने शिकायकर्ता पूर्णेश मोदी को 10 अप्रैल तक जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
राहुल गांधी के वकील गौरव पांड्या ने बताया कि आज कोर्ट में अपील डाली गई। कोर्ट ने अपील को एडमिट कर लिया है। राहुल गांधी को बेल दे दी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।
दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को गुजरात में सूरत की सेशन कोर्ट में दो याचिका दायर की। एक मानहानि केस में मिली सजा को रद्द किए जाने के लिए और दूसरी रेगुलर बेल के लिए थी। कोर्ट में करीब 26 मिनट कार्यवाही चली। इस दौरान राहुल गांधी को कोर्ट में रहने की जरूरत नहीं होगी।
https://twitter.com/AHindinews/status/1642834975946063872?s=20
केस की तीन अहम तारीखें
10 अप्रैल: शिकायकर्ता पूर्णेश मोदी और गुजरात सरकार को अपनी प्रतिक्रिया दाखिल करनी है।
13 अप्रैल: दोष सिद्धि पर अंतरिम रोक की अर्जी पर सुनवाई होगी।
तीन मई: सीजेएम कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अर्जी पर सुनवाई होगी।
बता दें कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू भी सूरत पहुंचे। राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी।
Rahul Gandhi Defamation Case Updates…
- गुजरात: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों के साथ सूरत जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे।
https://twitter.com/ANI/status/1642821801117126657
- गुजरात: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों के साथ सूरत पहुंचे।
https://twitter.com/ANI/status/1642817749822107648
- सूरत में कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं। हम देश को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है।
https://twitter.com/ANI/status/1642803683217006593
- तमिलनाडु में सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कोयम्बटूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
https://twitter.com/ANI/status/1642800851415875585
- कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें बीजेपी नेताओं से कोई सलाह नहीं चाहिए। राहुल गांधी हमारे नेता हैं, एक राष्ट्रीय नेता हैं। हम जानते हैं कि क्या करना है। कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है, पूरा देश, पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ हैं, और हम चट्टान की तरह खड़े रहेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1642800042745688064
- केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का कहना है कि कम से कम राहुल गांधी जागे और उन्हें लगा कि उन्हें अपील करनी चाहिए।
- राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचे जहां से दोनों सूरत के लिए रवाना हुए।
https://twitter.com/ANI/status/1642783786650984450
नाना पटोले, बालासाहेब थोराट रागा के साथ होंगे
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और सीएलपी नेता बालासाहेब थोराट राहुल गांधी के साथ सूरत में मौजूद रहेंगे। बता दें कि सूरत रवाना होने से पहले सोनिया और प्रियंका गांधी राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थीं।
राहुल गांधी के साथ कौन-कौन जाएंगे कोर्ट
सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के साथ सूरत की अदालत में प्रियंका गांधी वाड्रा, तीन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, अन्य राष्ट्रीय और राज्य पार्टी के नेताओं सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के आने की संभावना है।
राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने पर त्रिपुरा कांग्रेस करेगी विरोध
कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में अगरतला में 16 अप्रैल को एक रैली निकालेगी।
सूरत कोर्ट के बाहर दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता
राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य सीनियर नेताओं के सूरत पहुंचने से पहले सूरत में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता दिखे। वहीं, सूरत में राहुल गांधी के आने के पहले यहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
6 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines