TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

गुजरात चुनाव नतीजों पर पंजाब सीएम का बयान, कहा-विराट कोहली भी हर मैच में शतक नहीं लगाते

Gujarat Politics: गुजरात चुनाव नतीजों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, गुजरात में आप को 13 फीसदी वोट मिले हैं। “हम शून्य से 5 पर आ गए हैं, इसलिए हम हारे नहीं हैं।” एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा कि विराट कोहली भी हर मैच में शतक नहीं […]

Gujarat Politics: गुजरात चुनाव नतीजों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, गुजरात में आप को 13 फीसदी वोट मिले हैं। "हम शून्य से 5 पर आ गए हैं, इसलिए हम हारे नहीं हैं।" एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा कि विराट कोहली भी हर मैच में शतक नहीं लगाते हैं। आगे सीएम ने कहा 'कम से कम अरविंद केजरीवाल में लड़ने का साहस है। उन्होंने कहा हम कांग्रेस की तरह मैदान नहीं छोड़ते बल्कि मेहनत करते हैं। हमने पंजाब से गुजरात में प्रवेश किया है। अब आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है।' सीएम ने कहा दिल्ली नगर निगम में आप ने चुनाव जीतकर बीजेपी के 15 साल के राज को समाप्त किया है। एमसीडी चुनाव में आप ने 134 वार्डों में जीत हासिल की। दरअसल, चुनाव प्रचार में दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में सरकार बनाने का दावा किया था। वहीं, नतीजों की बात करें तो आप को सिर्फ 5 सीटों से संतोष करना पड़ा।


Topics:

---विज्ञापन---