---विज्ञापन---

गुजरात

गुजरात चुनाव नतीजों पर पंजाब सीएम का बयान, कहा-विराट कोहली भी हर मैच में शतक नहीं लगाते

Gujarat Politics: गुजरात चुनाव नतीजों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, गुजरात में आप को 13 फीसदी वोट मिले हैं। “हम शून्य से 5 पर आ गए हैं, इसलिए हम हारे नहीं हैं।” एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा कि विराट कोहली भी हर मैच में शतक नहीं […]

Gujarat Politics: गुजरात चुनाव नतीजों पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, गुजरात में आप को 13 फीसदी वोट मिले हैं। “हम शून्य से 5 पर आ गए हैं, इसलिए हम हारे नहीं हैं।” एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम ने कहा कि विराट कोहली भी हर मैच में शतक नहीं लगाते हैं।

---विज्ञापन---

आगे सीएम ने कहा ‘कम से कम अरविंद केजरीवाल में लड़ने का साहस है। उन्होंने कहा हम कांग्रेस की तरह मैदान नहीं छोड़ते बल्कि मेहनत करते हैं। हमने पंजाब से गुजरात में प्रवेश किया है। अब आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है।’

सीएम ने कहा दिल्ली नगर निगम में आप ने चुनाव जीतकर बीजेपी के 15 साल के राज को समाप्त किया है। एमसीडी चुनाव में आप ने 134 वार्डों में जीत हासिल की। दरअसल, चुनाव प्रचार में दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में सरकार बनाने का दावा किया था। वहीं, नतीजों की बात करें तो आप को सिर्फ 5 सीटों से संतोष करना पड़ा।

First published on: Dec 10, 2022 05:00 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola