Punjab Start-Up Seed Capital Agreement: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान इन दिनों मुंबई दौरे पर है, यहां वह बड़े-बड़े उद्योगपतियों और फिल्म जगत के दिग्गजों से मिल रहे हैं। एक ओर जहां सीएम भगवंत मान मुंबई दौरे पर है, वहीं दूसरी तरह लुधियाना के जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार को फ्यूचर टाइकून कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्टार्ट अप की मदद के लिए चैंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल अंडरटेकिंग्स (CICU), लुधियाना एंजेल नेटवर्क और इनोवेशन मिशन पंजाब ने 13.10 करोड़ रुपये की एक सीड कैपिटल का समझौता साइन किया है।
सीड कैपिटल का समझौता
इस सीड मनी में से 10 करोड़ रुपये CICU, 3 करोड़ रुपये लुधियाना एंजेल नेटवर्क और 10 लाख रुपये इनोवेशन मिशन पंजाब द्वारा दिए जाने का वादा किया गया है। इसके एक ऑफिशियल स्टेमेंट में बताया गया है कि यह कार्यक्रम पंजाब सरकार के तत्वावधान में इनोवेशन मिशन पंजाब, स्टार्ट अप पंजाब के सहयोग से शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने विधायक मदन लाल बग्गा और बाकी के लोगों के साथ संभावित प्रतिभागियों और हितधारकों को शामिल के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने बताया क्यों बिगड़ी थी तबीयत ?
अकाली दल पर भड़के सीएम मान
बता दें कि हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहने के लिए शिरोमणि अकाली दल पर हमला किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भाजपा के शासन की भी आलोचना की। मान ने जालंधर पश्चिम उपचुनाव में हार के बाद विपक्षी नेताओं के राजनीतिक पतन का उल्लेख किया और इस बात पर जोर दिया कि राजनीति भाई-भतीजावाद से प्रेरित नहीं होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines