Gujarat Elections 2022: रिवाबा ने की है मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कांतिलाल को कानाभाई के नाम से जानते हैं लोग

रिवाबा जडेजा और कांतिलाल भाई

रिवाबा जडेजा और कांतिलाल भाई

विज्ञापन

Gujarat Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद दो प्रत्याशियों के नाम सबसे अधिक चर्चा में हैं। यह प्रत्याशी हैं मोरबी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया और जामनगर उत्तर विधानसभा सीट से टीम इंडिया के खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा।

विज्ञापन

गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए वैसे तो कुल 160 उम्मीदवारों की सूची जारी हुई है। कांतिलाल अमृतिया हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब 29 अक्टूबर की शाम मोरबी पुल हादसे के बाद उन्होंने लोगों को बचाने के लिए मच्छु नदी में छलांग लगा दी थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था। बता दें मोरबी पुल हादसे में करीब 140 लोगों की मौत हुई थी।

पांच बार विधायक रहें है कांतिलाल

कांतिलाल शिवलाल अमृतिया का जन्म 8 मार्च 1962 को मोरबी जिले के जेतपार में एक मध्यमवर्गीय पटेल परिवार में हुआ था। एबीवीपी में सक्रिय सदस्य रहने के बाद वह भाजपा में शामिल हुए थे। शुरुआती सालों में वह आरएसएस के स्वयंसेवक रहे थे। उन्होंने साल 1995 में मोरबी में पार्टी कैडर का कार्यभार संभाला और पांच बार मोरबी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए। मोरबी और आसपास के क्षेत्रों के लोग उन्हें कानाभाई के नाम से जानते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस प्रत्याशी ब्रिजेश मेरजा से हार गए थे।

विज्ञापन

तीन साल पहले बीजेपी ज्वाइन

रिवाबा ने तीन साल पहले बीजेपी ज्वाइन की थी। 2016 में क्रिकेटर रवींद्र जडेजा से विवाह करने वाली रिवाबा मूल रूप से जूनागढ़ की रहने वाली हैं। रिवाबा का जन्म राजकोट में हुआ है। उनके पिता हरदेव सिंह सोलंकी एक उद्योगपति है। रिवाबा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह करणी सेना से भी जुड़ी हैं। रिवाबा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। वह कांग्रेस के नेता हरी सिंह सोलंकी की भतीजी हैं। उन्हें गुजराती खाना पसंद है। रिवाबा की मां प्रफुल्ल बा सोलंकी रेलवे में काम करती थीं।

यह भी जानें

गुजरात विधानसभा में कुल करीब 182 विधानसभा सीटें हैं। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का चुनाव 1 दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। राज्य में पहले चरण में 89 जबकि बाकी के 93 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। गुजरात में कुल करीब 4.91 करोड़ मतदाता हैं। इनमें से 4.61 लाख नए वोटर हैं। इनमें से 9.87 लाख मतदाता 80 साल से ज्यादा के हैं। 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ