हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat Elections 2022: गुजरात के 'रण' में आज फिर गरजेंगे PM मोदी, बैक-टू-बैक 4 रैलियों को करेंगे संबोधित

विज्ञापन

Gujarat Elections 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर गुजरात के चुनावी रण में एक बार फिर गरजेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक के बाद एक चार रैलियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंचे थे। यहां उन्होंने नेतरंग, खेड़ा और सूरत में रैलियों को संबोधित किया था जबकि सूरत में ही उन्होंने रोड शो भी किया था।

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी आज भावनगर के पलिताना, कच्छ के अंजार, जामनगर और राजकोट में रैलियों को संबोधित करेंगे। राजकोट के भाजपा अध्यक्ष कमलेश मिरानी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि पीएम मोदी फिर से आ रहे हैं। लोग उन्हें देखना और सुनना पसंद करते हैं। हम राजकोट जिले में सभी सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।

राजकोट से पीएम मोदी ने लड़ा था पहला चुनाव

भाजपा प्रवक्ता राजू ध्रुव ने रविवार को कहा, “प्रधानमंत्री राजकोट के लिए बहुत नरम हैं, क्योंकि उन्होंने राजकोट से अपना पहला चुनाव लड़ा है और उन्होंने राजकोट के लिए भी बहुत कुछ किया है। हम यहां एक अच्छी जनसभा की उम्मीद करते हैं और भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) राजकोट से फिर से विजयी होगी।”

उन्होंने कहा, “मोदी के शाम छह बजे आने की संभावना है और वह राजकोट के उम्मीदवारों के लिए रैली को संबोधित करेंगे।” बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में पीएम मोदी ने गुजरात की अपनी यात्रा के दौरान राजकोट में 4,309 करोड़ रुपये और मोरबी जिलों में 2,738 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।

बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में होने वाले हैं, जिसके नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें