आज दुनिया की सबसे बड़ी इमारत 'डायमंड बोर्स' का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, बिल्डिंग में होंगे 4500 ऑफिस

Surat Diamond Bource: पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात को दो बड़ी सौगातें देंगे। सूरत दुनिया का सबसे बड़ा हीरा उत्पादक केंद्र हैं। ऐसे में यहां बिजनेस को बढ़ावा देने और डायमंड हब बनाने के लिए आज डायमंड बोर्स बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।

PM Narendra Modi Inaugurated Surat Diamond Bource_

PM Narendra Modi Inaugurated Surat Diamond Bource_

PM Narendra Modi Inaugurated Surat Diamond Bource: पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं। यहां वे 3400 करोड़ की लागत से बने सूरत डायमंड बोर्स का उद्घाटन करेंगे। यह इमारत दुनिया की सबसे बड़ी इमारत है जिसमें 4500 से अधिक ऑफिस होंगे। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 250 बड़े नामी उद्यमियों को भी बुलावा भेजा गया है। इस बिल्डिंग को बनाने का मकसद सूरत में डायमंड के व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देना है। बता दें कि सूरत में दुनिया के 92 प्रतिशत हीरे का निर्माण होता है।

सूरत डायमंड बोर्स की इमारत अमेरिका के पेंटागन हाउस से भी बड़ी है। यह वही पेंटागन हाउस है जहां अलकायदा के आतंकियों ने सितंबर 2001 में हमला किया था। जिसमें 5 हजार से अधिक लोग मारे गए थे। पेंटागन 65 लाख वर्ग फीट के क्षेत्र में फैली है जबकि डायमंड बोर्स 67 लाख वर्ग फीट में फैली है। डायमंड की इस इमारत में 9 ग्रांउड टावर और 15 मंजिलें हैं।

डायमंड के बिजनेस में होगी बढ़ोतरी

इस इमारत में ऑफिसेज के अलावा काॅन्फ्रेंस हाॅल, रेस्टाॅरेंट, बैंक, कन्वेंशन सेंटर, एंटरटेनमेंट एरिया और क्लब जैसी कई विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं। वहीं कुछ डायमंड कंपनियों ने अपने ऑफिस भी शुरू कर दिये हैं। अभी सूरत में करीब 2 लाख करोड़ का डायमंड बिजनेस है। इस इमारत केे शुरू होने के बाद यह बिजनेस बढ़कर करीब 4 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। डायमंड बोर्स के अलावा पीएम सूरत के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी उद्घाटन करेंगे।

देखें डायमंड बोर्स की फोटोज

Image

सूरत डायमंड बोर्स की खास बातें

1. इस इमारत के निर्माण में 3400 करोड़ की लागत आई है।

2. इसका निर्माण दिल्ली बेस्ड कंपनी मॉर्फोजेनेसिस ने किया है।

Image

3. यह इमारत 67 लाख वर्ग फीट यानी 35 एकड़ में फैली है।

4. यह इमारत इंटरकनेक्टेड हैं इसमें 9 टाॅवर और 15 मंजिलें हैं।

Image

Image

5. डायमंड बोर्स अमेरिका के पेंटागन हाउस से बड़ी है। ऐसे में अब यह दुनिया की सबसे बड़ी इमारत हो जाएगी।

6. इस इमारत में 175 देशों के 4000 से अधिक व्यापारी ठहर सकेंगे।

Image

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ