पीएम मोदी कल अहमदाबाद में करेंगे स्वामी शताब्दी महोत्सव का उदघाटन
Edited By Amit Kasana

स्वामी शताब्दी महोत्सव
Edited By Amit Kasana

स्वामी शताब्दी महोत्सव
ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात: स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रमुख स्वामी शताब्दी महोत्सव का अहमदाबाद में भव्य आयोजन किया गया है। आगामी 1 महीने तक चलने वाले इस महोत्सव का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 दिसंबर को उदघाटन करेंगे । इस महोत्सव में देश-विदेशी से संत-महंतों समेत वीवीआईपी लोग अहमदाबाद के अतिथि बनेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दुनियाभर से हरिभक्त अहमदाबाद में आ रहे हैं।
खासकर अमेरिका ब्रिटन कनाडा ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड समेत देशों में रहनेवाले और स्वामीनारायण संप्रदाय के प्रति आस्था रखने वाले लोगों का अहमदाबाद में आगमन शुरू हो गया है। 14 दिसंबर को उदघाटन के बाद 15 दिसंबर से कोई भी व्यक्ति प्रमुख स्वामी नगर में बगैर किसी शुल्क के प्रवेश कर सकेगा। महोत्सव में कई आकर्षण हैं जो जीवन निर्माण की प्रेरणा और लोगों को नैतिक-आध्यात्मिक जीवन का अवसर प्रदान करते हैं।
शताब्दी समारोह को लेकर अहमदाबाद में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। यह आयोजन बीएपीएस की ओर से अहमदाबाद के एसपी रिंग रोड पर 600 एकड़ में किया गया है। 15 दिसंबर 2022 से 15 जनवरी 2023 तक चलनेवाले महोत्सव में प्रमुख स्वामी महाराज नगर बनाया गया है। जिसमें प्रमुख स्वामी महाराज की 30 फूट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। नगर के भीतर अक्षरधाम मंदिर की झांकी भी तैयार की गई है ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: