PM Modi Will Launch Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात को बड़ी सौगात देने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस दिन केवडिया की यात्रा करेंगे और एकता नगर में शाम 5.30 बजे 280 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद शाम करीब 6 बजे ‘आरंभ 6.0’ के तहत 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 31 अक्टूबर को सुबह करीब 7.15 बजे प्रधानमंत्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी यानी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बाद सरदार पटेल की जन्म जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह मनाया जाएगा।
उद्योग और कनेक्टिविटी को बढ़ाने का मिशन
प्रधानमंत्री मोदी एकता नगर में जिन बुनियादी ढांचागत और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, उसका फोकस पर्यटन उद्योग को बढ़ाना देना, कनेक्टिविटी में सुधार लाना और पूरे क्षेत्र में स्थिरता की पहल का समर्थन देना है।
आत्मनिर्भर-विकसित भारत का रोडमैप
प्रधानमंत्री ‘आरंभ 6.0’ के तहत राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित भी करेंगे। इस साल के कार्यक्रम का विषय ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए रोडमैप’ है। 99वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स ‘आरंभ 6.0’ में भारत की 16 सिविल सेवाओं और भूटान की 3 सिविल सेवाओं के 653 अधिकारी प्रशिक्षु शामिल हैं।
बीएसएफ, सीआरपीएफ का डेयरडेविल शो
सरदार पटेल की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे और सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वह एकता दिवस की शपथ दिलाएंगे और एकता दिवस परेड देखेंगे। इसमें 9 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश पुलिस, 4 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, एनसीसी और एक मार्चिंग बैंड के 16 मार्चिंग दल शामिल होंगे।
इस दौरान होने वाले विशेष आकर्षणों में एनएसजी की हेल मार्च टुकड़ी, बीएसएफ और सीआरपीएफ के महिला और पुरुष बाइकर्स द्वारा डेयरडेविल शो, बीएसएफ द्वारा भारतीय मार्शल आर्ट के संयोजन पर एक शो, स्कूली बच्चों द्वारा पाइप बैंड शो, भारतीय वायु सेना द्वारा ‘सूर्य किरण’ फ्लाईपास्ट शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- गुजरात सरकार ने शुरू की दो नई सेवाएं, अब आसानी से सुधार सकेंगे नाम, सरनेम और डेट ऑफ बर्थ
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines