PM Modi In Gujarat: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर जाएंगे. सुबह करीब 10:30 बजे भावनगर से ‘समुद्र से समृद्धि’ विकास परियोजना में भांग लेंगे. पीएम मोदी 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम के दौरान वे उपस्थित जनता को संबोधित भी कर सकते हैं. यहां से मोदी धोलेरा हाइवे का भी सर्वे करेंगे. आइए जानते हैं पीएम मोदी का आज का पूरा कार्यक्रम क्या-क्या है.
ऐसा है पूरे दिन प्रधानमंत्री का कार्यक्रम
समुद्र से समृद्धि कार्यक्रम- 10:30 बजे भावनगर में 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे. इसके बाद दोपहर 1:30 बजे धोलेरा का हवाई सर्वेक्षण करेंगे. इसे एक हरित औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है. इस एरिया को स्मार्ट, दीर्घकालिक औद्योगीकरण और वैश्विक निवेश के अनुसार तैयार किया जा रहा है. लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर का दौरा करेंगे. यहां भी 4,500 करोड़ रुपये की लागत वाला प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा.
समुद्र से संबंधित इन योजनाओं को शिलान्यास करेंगे
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता, इससे नए कंटेनर टर्मिनल और उससे संबंधित सुविधाओं का लाभ होगा. पारादीप पोर्ट, चेन्नई पोर्ट, कार निकोबर द्वीप, दीनदयाल पोर्ट, कामराजर पोर्ट और पटना से जुड़े समुद्री क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल है. इन प्रोजेक्ट्स की लागत 7870 करोड़ रुपये है.
अन्य विकास परियोजनाएं
पीएम मोदी गुजरात में कई अन्य प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत करेंगे. इनकी लागत 26,354 करोड़ रुपये है. इनमें एनर्जी से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं. एचपीएलएनजी रीगैसिफिकेशन टर्मिनल, गुजरात आईओसीएल रिफाइनरी में एक्रिलिक और ऑक्सो एल्कोहल परियोजना, 600 मेगावाट ग्रीन शू, पीएम-कुसुम 475 मेगावाट कंपोनेंट सी सोलर फीडर और धोर्डो गांव का पूरी तरह सोलराइजेशन पर आधारित करना शामिल है.
कुछ बुनियादी ढांचों और सामाजिक विकास के प्रोजेक्ट्स को भी हरी झंडी मिलेगी जैसे राजमार्गों का 70 किलोमीटर तक चौड़ीकरण और शहरी परिवहन सुधार. भावनगर में सर टी. जनरल अस्पताल और जामनगर में गुरु गोविंद सिंह सरकारी अस्पताल का विस्तार किया जाएगा. अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा और तटीय संरक्षण परियोजनाएं भी आज से शुरू होंगी.
रोजगार के नए अवसर
इन सभी परियोजनाओं से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. लाखों लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से नौकरियां मिलेंगी. निर्माण और निर्माण सामग्री क्षेत्र में श्रमिक, इंजीनियर और तकनीकी कर्मचारी के लिए अवसर. पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में होटल, गाइड, रेस्टोरेंट स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर एनर्जी परियोजनाओं से स्थानीय रोजगार और कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.
ये भी पढ़ें-गुजरात से ओडिशा तक चलेगी Amrit Bharat Train, मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं, यह रहेगा रूट
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines