पीएम मोदी के दो दिन के गुजरात दौरे का आखिरी दिन है। दौरे के पहले दिन वे भुज में थे, जहां उन्होंने रोड शो किया और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी का स्वागत उन महिलाओं ने किया जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में सेना की मदद की थी। इन महिलाओं ने 1971 के युद्ध में पाक एयरफोर्स की ओर से की गई बमबारी में वायुसेना के रनवे को सिर्फ 72 घंटों में तैयार कर दिया था। इससे एयरफोर्स को काफी मदद मिली थी।
पीएम को महिलाओं ने भेंट किया पौधा
भुज के माधपरा की रहने वाली इन वीरांगनाओं ने पीएम का स्वागत किया इस दौरान पीएम ने भी उनसे मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पीएम को महिलाओं ने एक पौधा दिया। पीएम ने कहा कि ये पौधा वे अपने प्रधानमंत्री आवास पर लगाएंगे, पौधा बरगद के पेड़ के रूप में ही रहेगा। पीएम मोदी ने भुज में कानबाई हिरानी (80), शामबाई खोखनी (83), लालबाई भूरिया (82) और सामू भंडेरी से मुलाकात की।
72 घंटे में तैयार किया रनवे
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार इन महिलाओं ने बताया कि 1971 के युद्ध में पाकिस्तान ने हमारे भुज स्थित एयरबेस को निशाना बनाया था। जिसके कारण एयरबेस का रनवे क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे ठीक करने में 4 से 6 महीने की बात बताई जा रही थी। इस दौरान वायुसेना के अधिकारियों ने रनवे को ठीक करने की बात हमें बताई। जिसके बाद हम 300 महिलाओं ने मिलकर 72 घंटे से कम समय में उसे ठीक कर दिया। इसके बाद हमारे लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी और दुश्मन को धूल चटाई।
ये भी पढ़ेंः ‘जोकर हैं ये लोग…’, कुवैत में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी
पुरस्कार के पैसों ने बनवाया पंचायत घर
महिलाओं ने बताया कि पाकिस्तान ने भुज स्थित रनवे पर 20 से अधिक बम गिराए थे। शुरुआत में हम 30 महिलाएं ही उसे ठीक करने पहुंची लेकिन बाद में महिलाओं की संख्या 300 से अधिक हो गई। युद्ध जीतने के बाद हमें 50 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन पैसों से हमने पंचायत घर के लिए एक कमरा बनवाया था।
ये भी पढ़ेंः जासूसी में पकड़े गए CRPF जवान पर बड़ा खुलासा, आतंकी हमले से 6 दिन पहले तक पहलगाम में था तैनात
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
8 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
10 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
10 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines