'जोकर हैं ये लोग...', कुवैत में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी

Indian Delegation Expose Pakistan: भारत के आतंकवाद के खिलाफ शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय अभियान में असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान और तुर्की को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरा। पाकिस्तान को बताया जोकर। वहीं, दूसरी ओर तुर्की को भी दिखाया चेहरा।

Owaisi_a8de8b
विज्ञापन

Indian Delegation Expose Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत ने आतंकवाद के मुद्दे को दुनिया के सामने लाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए भारत ने 7 डेलीगेशन का गठन किया, जिसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन भी शामिल हैं। ओवैसी भाजपा नेता बैजयंत पांडा के मंडल का हिस्सा हैं। यह प्रतिनिधिमंडल दोहा, कतर और कुवैत के दौरे पर है। इस डेलीगेशन में बैजयंत पांडा के अलावा, असदुद्दीन ओवैसी की अहम भूमिका है। उन्होंने हाल ही में कुवैत और बहरीन में पाकिस्तान को आतंकवाद के समर्थन और झूठे दावों के लिए करारा जवाब देते हुए पाकिस्तानियों की तुलना जोकर से कर दी है। आइए जानते हैं पूरी बात।

क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी?

असदुद्दीन ओवैसी ने न केवल पाकिस्तान की सैन्य और राजनीतिक विफलताओं की पोल खोली, बल्कि तुर्की की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। ओवैसी के तीखे शब्दों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की सख्त स्थिति को और भी स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर तंज करते हुए कहा कि “नकल करने के लिए भी अक्ल चाहिए”।

विज्ञापन

असीम मुनीर निशाने पर

कुवैत में आयोजित एक कार्यक्रम में AIMIM सांसद ओवैसी ने पाकिस्तान की सेना और खासकर जनरल असीम मुनीर पर निशाना साधते हुए कहा- मुनीर “so-called फील्ड मार्शल” है।

नकल के लिए भी चाहिए अकल

दरअसल, ओवैसी ने शहबाज को मुनीर द्वारा तस्वीर तोहफे में दिए जाने पर कहा कि पाकिस्तानियों को नकल करनी भी नहीं आती, क्योंकि नकल करने के लिए भी अक्ल की जरूरत होती है। असीम मुनीर ने शहबाज शरीफ को इस लड़ाई की तस्वीर तोहफे में दी, जबकि वह तस्वीर 2019 की चीनी युद्धाभ्यास की निकली।

विज्ञापन

पाकिस्तान के दावों की उड़ाई धज्जियां

बहरीन में ओवैसी ने पाकिस्तान के उस दावे को भी खारिज कर दिया जिसमें वह खुद को आतंकवाद का शिकार बताता है। उन्होंने दो टूक कहा कि “आतंकवाद की शुरुआत ही पाकिस्तान से होती है। अगर वहां की सरकार और सेना इन्हें संरक्षण देना बंद कर दे, तो यह खत्म हो सकता है।

तुर्की पर भी साधा निशाना

ओवैसी ने पाकिस्तान के समर्थन में खड़े तुर्की पर भी सवाल उठाते हुए कहा- अगर तुर्की आतंकवाद के खिलाफ है, तो एर्दोगन ये बताएं कि वे अपने ही कुर्द नागरिकों पर बम क्यों गिराते हैं?

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ