PM Modi in Gandhinagar: 'पाकिस्तान पर कार्रवाई कैमरे के सामने हुई', गांधीनगर से पीएम का जनता को संदेश

PM Modi in Gandhinagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पीएम गुजरात के गांधीनगर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान, पाकिस्तान को लेकर कई बातें कहीं। संबोधन से पहले पीएम मोदी ने एक भव्य रोड शो किया।

PM Modi

PM Modi in Gandhinagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में भव्य रैली की। इसके बाद पीएम ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान, ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान पर भी खुलकर बात की। पीएम ने देश के विकास पर भी जोर दिया। साथ ही विदेशी सामानों के इस्तेमाल को भी कम करने को कहा। पीएम ने कहा कि ‘6 मई के बाद जिन आतंकवादियों का अंतिम संस्कार किया गया, उन्हें पाकिस्तान में राजकीय सम्मान दिया गया।’ उन्होंने कहा कि ‘भारत के खिलाफ ये पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश थी।’

पाकिस्तान की सोची-समझी साजिश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर के के दौरान जिन आतंकियों की मौत हुई, उन्हें पाकिस्तान में राजकीय सम्मान दिया गया। उनके ताबूतों पर पाकिस्तान के झंडे रखे गए और उनकी सेना ने उन्हें सलामी दी।’ पीएम ने कहा कि ‘इससे साबित होता है कि आतंकवादी गतिविधियां सुनियोजित युद्ध रणनीति थी।’ PM ने पाकिस्तान को दो टूक देते हुए कहा कि ‘आप पहले से ही युद्ध में हैं और आपको उसी के अनुसार जवाब मिलेगा। हम किसी से दुश्मनी नहीं चाहते। हम शांति से रहना चाहते हैं। हम प्रगति भी करना चाहते हैं, ताकि हम विश्व के कल्याण में योगदान दे सकें।’

सबकुछ कैमरे के सामने हुआ- पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि ‘यह वीरों की भूमि है। जब मात्र 22 मिनट के अंदर 9 आतंकवादी ठिकानों की पहचान कर उन्हें तबाह कर दिया गया, तो यह एक निर्णायक कार्रवाई थी।’ पीएम ने कहा कि ‘इस बार सब कुछ कैमरों के सामने किया गया, ताकि घर बैठे कोई सबूत न मांग सके। अब हमें किसी को सबूत देने की जरूरत नहीं, बल्कि वो सबको बता रहे हैं।’


ये भी पढ़ें: ’72 घंटे में तैयार किया रनवे…’, पीएम मोदी से मिली 1971 युद्ध की महिलाएं, सुनाई ये कहानी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ