पीएम मोदी आज से दो दिन के लिए गुजरात दौरे पर हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद वे पहली बार गुजरात आए हैं। वहीं, आज यानी 26 मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए स्पेशल डे है। 2014 में इसी दिन वे पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। यह दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास में विशेष महत्व रखता है। क्योंकि इसी दिन नरेंद्र मोदी ने 2014 में भारी चुनावी जीत के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 2019 में नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश के पीएम के रूप में पदभार ग्रहण किया। दरअसल, 26 मई 2019 को प्रेस रिलीज जारी की गई थी। उसमें लिखा था कि 30 मई को पीएम के रूप में मोदी शपथ लेंगे।
26 मई 2014 को शुरू हुआ एक नया अध्याय
भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने शपथ ली थी। 26 मई 2014 को राजनीति में एक नए अध्याय शुरुआत हुई थी। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया और मोदी का शपथ ग्रहण देश में बड़े बदलाव का प्रतीक बन गया। उनके नेतृत्व में मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे अभियान शुरू किए गए। इस दिन भारत के लिए एक नई दिशा की शुरुआत हुई, जिससे विश्व में भारत की छवि और मजबूत हुई।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम पहली बार आए गुजरात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान वह दाहोद, भुज और गांधीनगर में 82,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसमें भुज में 53 करोड़ रुपये से अधिक के 33 विकास कार्यों, दाहोद में 24 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों तथा गांधीनगर में 55 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा। इसके साथ ही गुजरात को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी जाएगी। यह रेलगाड़ी अहमदाबाद और सोमनाथ के बीच चलेगी।
ये भी पढ़ें- Gujarat News LIVE Updates 26 May 2025: वडोदरा में PM मोदी का भव्य रोड शो, प्रधानमंत्री को लोगों से मिली तालियां
संबंधित खबरें
बेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
11 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
13 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
13 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines