7-8 मार्च को गुजरात दौरा... महिला दिवस पर नवसारी जाएंगे PM मोदी, चारों ओर तैनात रहेगी लेडीज पुलिस

PM Modi Gujarat Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे। वे पहले दिन 7 मार्च को सूरत के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और दूसरे दिन 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर नवसारी की जनसभा को संबोधित करेंगे। लेडीज पुलिस नवसारी के कार्यक्रम को संभालेगी।

PM Modi in Bihar

दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी। (File Photo)

PM Modi Gujarat Visit : पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिवसीय गुजरात दौरे पर जाएंगे। वे 7-8 मार्च को अपने गृह राज्य में रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को दिल्ली से सूरत पहुंचेंगे और वहां लिंबायत इलाके के नीलगिरी ग्राउंड में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दूसरे दिन शनिवार को वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवसारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां लेडीज पुलिस पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मार्च को सूरत कार्यक्रम में सरकारी योजना के लाभार्थी बुजुर्गों को किट बांटेंगे। वे सूरत के सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। उसके बाद वे 8 मार्च को नवसारी पहुंचेंगे और विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर पीएम मोदी नवसारी से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सूरत और नवसारी दोनों जगह पर प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा होगी।

विज्ञापन

विश्व महिला दिवस पर नवासी में रहेंगे पीएम मोदी

विश्व महिला दिवस के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी 8 मार्च को नवसारी के वानसी बोरसी में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 1.1 लाख से अधिक महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है। पुलिसिंग क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सभी पहलुओं के साथ-साथ इस कार्यक्रम की व्यवस्था भी महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से की जाएगी।

विज्ञापन

पीएम मोदी के कार्यक्रम को संभालेगी महिला पुलिस

नवसारी का कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में खास महत्व रखेगा। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि कानून व्यवस्था और पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पूरी तरह से महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा संभाली जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में कुल 2,165 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगी। 187 महिला पीआई, 61 महिला पीएसआई, 19 महिला डीवाईएसपी, 5 महिला डीएसपी, 1 महिला आईजीपी और 1 महिला एडीजीपी पूरे कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालेंगी और इसके सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ