Narendra Modi and Arvind Kejriwal Humshakal: आपने अभी तक बॉलीवुड स्टार्स और क्रिकेटर्स के हमशक्ल तो खूब देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Humshakal) और दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Kejriwal Humshakal) के हमशक्लों से मिलाने वाले हैं।
हैरानी तो तब होगी, जब खुद देखेंगे कि थोड़ा बहुत नहीं, बल्कि काफी हद तक इन लोगों की शक्ल (Narendra Modi and Arvind Kejriwal Humshakal) मिलती हैं। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे हैं।
मोदी जी कह कर ही बुलाते हैं लोग
सोशल मीडिया पर दो फूड ब्लॉगर्स की ओर से शूट किए वीडियो इन दिनों छाए हुए हैं। इंस्टाग्राम पर ‘eatinvadodara’ नाम से अकाउंट को करण ठक्कर नाम के एक शख्स चलाते हैं। 5 दिन पहले गुजरात में गोलगप्पे बेचने वाले शख्स का वीडियो शूट करके अपने अकाउंट पर डाला। वीडियो को देख अचंभा तो तब हुआ जब दुकान की शक्ल काफी हद तक पीएम मोदी से मिलती दिखी। इतना ही नहीं, लोग भी उन्हें मोदी कह कर ही पुकारते हैं।
गुजरात में 15 साल से बेच रहे हैं गोलगप्पे
वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि उनका बात करने का अंदाज भी पीएम मोदी जैसा ही है। इनका नाम अनिल भाई ठक्कर है। वह पिछले 15 वर्षों से गोलगप्पे बेचने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेरा साइड फेस और गेटअप नरेंद्र मोदी जी जैसा है। इसलिए लोग मुझे मोदी जी कह कर ही बुलाते हैं। मुझे भी इससे अच्छा लगता है। पीएम मोदी की तरह दिखने वाले अनिल भाई ठक्कर के वीडियो को 5.96 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
ग्वालियर में अरविंद केजरीवाल का भी हमशक्ल
वहीं दूसरा वीडियो मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का है। यहां विशाल शर्मा नाम के लिए यूजर foodyvishal नाम से इंस्टा अकाउंट चलाते हैं। उन्होंने भी पिछले माह दो जनवरी को एक वीडियो अपने अकाउंट से शेयर किया। वीडियो में दिखने वाला शख्स दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह देखता है।
उन्हीं की तरह गोल चेहरा, मूछें, चश्मा और सिर पर टोपी लगा कर काम करते हैं। उनकी दुकान पर आने वाला हर शख्स उन्हें केजरीवाल कहता है। इनके वीडियो को 6 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines