Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में सिर्फ चार दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। चुनाव प्रचार के सबसे प्रमुख चेहरों में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरत में रोड शो करेंगे। साथ ही वे तीन जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा है कि सूरत एयरपोर्ट से वराछा रैली स्थल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 किलोमीटर लंबा रोड-शो करेंगे। इसके बाद वे मोटा वराछा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भरूच जिले के नेतरंग और खेड़ा जिले के मेहमदाबाद में भी रैलियों को संबोधित करेंगे।
अरविंद केजरीवाल भी आज पहुंचेंगे सूरत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आज से सूरत के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान केजरीवाल कपड़ा उद्योग और रत्न कारीगरों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही योगी चौक में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि केजरीवाल कटारगाम में रोड शो भी करेंगे।
गुजरात आम आदमी पार्टी के महासचिव मनोज सोरठिया ने दावा किया कि कपड़ा और हीरा उद्योग से जुड़े लोग उनकी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूरत नगर निगम आज गुजरात का सबसे बड़ा नागरिक निकाय है। हमारे आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार, AAP भाजपा से अधिक वोट शेयर के साथ सभी 12 सीटों पर आगे चल रही है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने गुजरात अध्यक्ष गोपाल इटालिया को कटारगाम से, पूर्व पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेताओं अल्पेश कथीरिया को वराछा रोड और धार्मिक मालवीय को ओलपाड से मैदान में उतारा है।
बता दें कि राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए 1 दिसंबर को पहले चरण के तहत मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
11 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines