अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद विमान दुर्घटना के नाम मात्र से लोगों की रुह कांप जाती है। रविवार को उसी गुजरात में एक बड़ा हादसा टलते बच गया। गुजरात के अमरेली पर एयरपोर्ट लैंडिंग के दौरान एक विमान फिसल गया। विमान रनवे से फिसलकर किनारे पर पहुंच गया। हालांकि विमान की रफ्तार कम हो गई थी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पहले भी इसी एयरपोर्ट पर हो चुका है हादसा
गुजरात के अमरेली एयरपोर्ट पर यह हादसा पहली बार नहीं है। इससे पहले भी इसी एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश होने की घटना हो चुकी है। इससे एयरपोर्ट अथॉरिटी की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं। रविवार को फिर हादसा होने से अमरेली एयरपोर्ट भी चर्चा में आ गया है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में अहम जानकारियां छिपाने का आरोप
क्या बोले कलेक्टर?
अमरेली कलेक्टर विकल्प भारद्वाज ने बताया कि एयरक्राफ्ट को नुकसान हुआ है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। रनवे पर लैंडिंग के समय साइड में स्लिप होने से तिरछे हुए एयरक्राफ्ट का वीडियो सामने आया है। कहा कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा प्लेन में हुए नुकसान की जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
यह भी पढ़ें: प्लेन में सवार थे डिंपल यादव समेत 151 यात्री, पायलट ने रनवे पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टाला बड़ा हादसा
क्या था अहमदाबाद हादसा?
गत 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। रनवे के कुछ दूर जाते ही प्लेन क्रैश हो गया और एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर गिर पड़ा। इससे विमान में भयंकर आग लग गई। विमान में सवार 242 लोगों 1 को छोड़कर सभी की मौत हो गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर विमान गिरने से कई ट्रैनिंग डॉक्टरों की भी मौत हो गई थी।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
6 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines