अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोहा से हांगकांग जा रही थी फ्लाइट

इसी साल जून में भीषण हादसे से चर्चा में आए अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इमरजेंसी लैंडिंग से एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दोहा से हांगकांग जा रही थी फ्लाइट

दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज के विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग।

दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज

गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर कुछ महीनों पहले भीषण हादसा हुआ था। विमान में सवार 1 यात्री को छोड़कर सभी की मौत हो गई थी। उसी एयरपोर्ट पर 14 अक्टूबर को फिर अफरातफरी मच गई। अचानक एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन

दोहा से हांगकांग जा रही कतर एयरवेज का विमान QR816 को तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। एहतियातन आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। हालांकि बड़ी घटना बच गई। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। कतर एयरवेज ने बताया कि विमान की स्थिति का आकलन करने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

गुजरात में आए दिन एयरपोर्ट पर कोई न कोई हादसे हो रहे हैं। गत 28 सितंबर को गुजरात के अमरेली पर एयरपोर्ट लैंडिंग के दौरान एक विमान फिसल गया था। विमान रनवे से फिसलकर किनारे घास में पहुंच गया। हालांकि विमान की रफ्तार कम हो गई थी। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। इससे पहले भी इसी एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश होने की घटना हो चुकी है। कुछ ही दिनों में दो हादसे से यह एयरपोर्ट अथॉरिटी की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे थे।

विज्ञापन

रूह कंपाने वाला था हादसा

जून में अहमदाबाद एयरपोर्ट हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। बोइंग विमान में सवाल 242 यात्रियों में केवल 1 यात्री जिंदा बचा था। सभी की मौत हो गई थी। हादसा गत 12 जून को दोपहर में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुआ। एअर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने लंदन के लिए उड़ान भरी थी। रनवे से कुछ दूर जाते ही प्लेन क्रैश हो गया। एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग पर विमान गिर पड़ा। विमान में भयंकर आग लग गई। यात्रियों के अलावा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर विमान गिरने से कई ट्रैनिंग डॉक्टरों की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ