Physical Assault News: गुजरात के अहमदाबाद जिले में 23 साल के युवक ने 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया। वारदात एक मस्जिद के अंदर अंजाम दी गई। आरोपी युवक बच्चे को नमाजा पढ़ान सिखाने के बादले छत पर ले गया था, जहां उन्हें मुंह दबाकर बच्चे के साथ कुकर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। दानिलिम्दा इलाके की पुलिस को CCTV फुटेज में बच्चा युवक के साथ छत पर जाता दिखा। उसके बाद वह मस्जिद से रोते हुए बाहर की ओर भगता हुआ भी दिखा।
‘मेरे साथ पापा गंदी हरकतें करते हैं’, दोस्त के माता-पिता संग थाने पहुंची 14 साल की नाबालिग की आपबीती
शिनाख्त करके आरोपी को किया गया गिरफ्तार
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस वानी दूधहाट ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को पीड़ित बच्चे के परिजनों ने ही CCTV फुटेज उपलब्ध कराया। CCTV फुटेज में बच्चे के साथ दिखे युवक की पहचान 23 साल के नोमान शेख के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार करके गायकवाड़ हवेली पुलिस थाने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया गया है। परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई भी की।
परिजनों ने मस्जिद से निकलवाया CCTV फुटेज
असिस्टेंट कमिश्नर के अनुसार, आरोपीय युवक के साथ पीड़ित बच्चा छत पर करीब 20 मिनट रहा। जब बच्चा दौड़ते हुए मस्जिद से बाहर जा रहा था तो आरोपी युवक भी उसके पीछे दौड़ रहा था। बच्चें ने घर जाकर परिजनों को बताया तो वे मस्जिद आए और CCTV चेक करके पुलिस को शिकायत दी। पुलिस को दी शिकायत में बच्चे के द्वारा बताई गई बातें भी लिखी हैं। परिजनों ने बताया कि वे शेख को जानते हैं और वह इसी इलाके में रहता है। वह बच्चे को नमाज पढ़ना और कुछ अन्य चीजें सिखाने के बहाने छत पर ले गया था।
बच्चों के लिए पिता ही बना हैवान, कमरे में गड्ढा खोद मासूमों को जिंदा दफन करने की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि बच्चे के साथ इतनी गंदी हरकत धार्मिक परिसर के अंदर अंजाम दी गई है, जो इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर सकती है, लेकिन गनीमत रहही कि लोगों में इस घटनाक्रम को लेकर ज्यादा चर्चा, गुस्सा या विरोध नहीं है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines