Surya namaskar world record Modhera Sun Temple Gujarat: साल 2024 का आगाज हो चुका है। इस बीच आज कई रिकाॅर्ड्स भी बन रहे हैं। आज सुबह इसरो ने अपना पहला एक्सपो सैट मिशन लाॅन्च किया। वहीं दूसरी ओर गुजरात में मोढ़ेरा स्थित सूर्य मंदिर में एक साथ 4 हजार से अधिक लोगों ने सूर्य नमस्कार कर गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार गुजरात में 108 स्थानों पर 51 डिवीजन के 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया।
यह भी पढ़ेंः आत्महत्या नहीं कर पाया तो युवक को चढ़ी सनक, फैला दी ट्रेन में बम होने की खबर
इस कार्यक्रम में बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं सभी ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल हुए। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स के प्रतिनिधि स्वप्निल डांगरीकर भी मौजूद थे। सूर्य नमस्कार पूरा होने पर डांगरीकर से ऐतिहासिक रिकाॅर्ड की जानकारी शेयर की।
इस दौरान डांगरीकर ने कहा कि मैं यहां सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का रिकाॅर्ड सत्यापित करने पहुंचा था। यह एक नया रिकाॅर्ड है जो इससे पहले अभी तक किसी ने नहीं बनाया था। वहीं गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि आज गुजरात और देश ने एक नया विश्व रिकाॅर्ड बना दिया है। आज कुल 108 जगहों पर 51 से अधिक श्रेणियों में 4 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर नया विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग को आज दुनियाभार में अपनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ेंः नए साल पर जोधपुर पुलिस की अनूठी पहल, दूध पिलाकर दिन की शुरुआत, बाल्टी-केतली लेकर लाइन में दिखे लोग
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines