---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

मोढे़रा में हजारों लोगों ने एक साथ किया सूर्य नमस्कार, दर्ज हुआ यह अनोखा रिकाॅर्ड, Video

Surya namaskar world record Modhera Sun Temple Gujarat: गुजरात के मोढ़ेरा में आज एक अनोखा रिकाॅर्ड बना है। आज नए साल के पहले दिन हजारों लोगों एक साथ सूर्य नमस्कार किया। इस कार्यक्रम में सीएम भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए।

---विज्ञापन---

Surya namaskar world record Modhera Sun Temple Gujarat: साल 2024 का आगाज हो चुका है। इस बीच आज कई रिकाॅर्ड्स भी बन रहे हैं। आज सुबह इसरो ने अपना पहला एक्सपो सैट मिशन लाॅन्च किया। वहीं दूसरी ओर गुजरात में मोढ़ेरा स्थित सूर्य मंदिर में एक साथ 4 हजार से अधिक लोगों ने सूर्य नमस्कार कर गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार गुजरात में 108 स्थानों पर 51 डिवीजन के 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया।

यह भी पढ़ेंः आत्महत्या नहीं कर पाया तो युवक को चढ़ी सनक, फैला दी ट्रेन में बम होने की खबर

---विज्ञापन---

इस कार्यक्रम में बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं सभी ने भाग लिया। कार्यक्रम में सीएम भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल हुए। इस दौरान गिनीज बुक ऑफ रिकाॅर्ड्स के प्रतिनिधि स्वप्निल डांगरीकर भी मौजूद थे। सूर्य नमस्कार पूरा होने पर डांगरीकर से ऐतिहासिक रिकाॅर्ड की जानकारी शेयर की।

 

---विज्ञापन---

इस दौरान डांगरीकर ने कहा कि मैं यहां सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का रिकाॅर्ड सत्यापित करने पहुंचा था। यह एक नया रिकाॅर्ड है जो इससे पहले अभी तक किसी ने नहीं बनाया था। वहीं गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि आज गुजरात और देश ने एक नया विश्व रिकाॅर्ड बना दिया है। आज कुल 108 जगहों पर 51 से अधिक श्रेणियों में 4 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर नया विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि योग को आज दुनियाभार में अपनाया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः नए साल पर जोधपुर पुलिस की अनूठी पहल, दूध पिलाकर दिन की शुरुआत, बाल्टी-केतली लेकर लाइन में दिखे लोग

First published on: Jan 01, 2024 12:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola