पाकिस्तान की सरहद पार कर आया प्रेमी जोड़ा, अवैध तरीके से भारत में घुसने की कोशिश करते गिरफ्तार

Pakistani couple arrested balasar border: पाकिस्तान का एक और प्रेमी जोड़ा अवैध रूप से भारत की सीमा को पार करने की कोशिश करते बालासर सरहद पर पकड़ा गया। बीएसएफ ने पाकिस्तानी जोड़े को भारतीय सीमा में घुसते हुए गिरफ्तार किया.

pakistan_f29f62

photo credit AI Gemini

Pakistani couple arrested balasar border: गुजरात के कच्छ जिले के बालासर इलाके में बीएसएफ ने पाकिस्तानी प्रेमी जोड़े को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसते हुए गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती पिलर नंबर 1016 से होते हुए 150 मीटर खुली जगह में से सरहद पार कर भारत में पहुंचे थे. गुजरात के कच्छ जिले के बालासर इलाके में बीएसएफ ने पाकिस्तानी प्रेमी जोड़े को अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुसते हुए गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार, दोनों युवक-युवती पिलर नंबर 1016 से होते हुए 150 मीटर खुली जगह में से सरहद पार कर भारत में पहुंचे थे.

विज्ञापन

दोनों अपने आप को बता रहे पाकिस्तानी हिंदू

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों का आपस में प्रेम संबंध था. दोनों ही अपने आप को पाकिस्तानी हिंदू बता रहे है . पाकिस्तानी युवक खुद को चरवाहा बता रहा है और युवक का नाम पोपटलाल नाथू और युवती का नाम गौरी गुलाब मुंगारिया बताया जा रहा है. एक दूसरे को प्रेम करने वाले इन दोनों ने दो दिन और रात पैदल चलकर सरहद पार की लेकिन बीएसएफ के जवानों ने सक्रियता दिखाते हुए उन्हें सरहद पार करते ही दबोच लिया.

विज्ञापन

पकड़े गए युवक-युवती एजेंसियों के हवाले

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए युवक-युवती को आगे की जांच के लिए संबंधित एजेंसियों के हवाले कर दिया गया है. बालासर इंटरनेशनल सरहद क्षेत्र में यह घटना हाल के वर्षों में बढ़ती अवैध घुसपैठ की घटनाओं में से एक है. अधिकारी के अनुसार, कई बार प्रेम-प्रसंग के चलते युवक-युवतियां सरहद पार करने का जोखिम उठाते हैं, जिससे भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना पड़ता है. कुछ महीना पहले भी इसी तरह का एक नाबालिक प्रेमी जोड़ा पाकिस्तान की तरफ पर कर भारत में घुस आया था .

विज्ञापन

मामले की गहराई से जांच में जुटीं एजेंसियां

बीएसएफ जवानों ने जब दोनों को सीमा पार करते देखा, तो तत्काल कार्रवाई करके उन्हें रोक लिया. पूछताछ में यह साफ हुआ कि पाकिस्तानी युवक अपने प्रेम संबंध के चलते भारत आ रहा था. सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही हैं. घटना को लेकर स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है.इस मामले ने एक बार फिर सरहद पर होने वाली अवैध घुसपैठ को उजागर किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ