ठाकुर भूपेंद्र सिंह
Operation Drugs Guajrat News: गुजरात के समुद्री सरहद को ड्रग्स तस्करी का गोल्डनरूट समझने वाले ड्रग्स माफियाओं की भारत में ड्रग्स पहुंचाने की एक और कोशिश भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। अबकी बार समुद्री रास्ते से भेजी गई ड्रग्स की करोड़ों की खेप पाकिस्तान के नामचीन ड्रग्स माफिया हाजी मस्तान की थी। पोरबंदर से करीब 185 नॉटिकल मील दूर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCG), इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और गुजरात ATS के अधिकारियों ने 6 पाकिस्तानी नागरिकों को उस समय पकड़ लिया, जब वे देर रात ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।
दिल्ली-पंजाब में भेजी जानी थी ड्रग्स
जब्त की गई ड्रग्स की कीमत 480 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए सभी 6 पाकिस्तानी नागरिक बलूचिस्तान के रहने वाले हैं। शुरुआती पूछताछ में यह पता चला है कि ड्रग्स कि ये खेप पाकिस्तान के नामचीन ड्रग्स माफिया हाजी मुस्तफा ने भेजी थी। इस ड्रग्स को दिल्ली और पंजाब में भेजा जाना था।
गुजरात एटीएस को मिली खुफिया जानकारी
दरअसल, गुजरात एटीएस के पीआई जे एम पटेल को खुफिया जानकारी मिली थी कि हाजी मुस्तफा ने पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट से एक फिशिंग बोर्ड में ड्रग्स का एक बड़ा कन्साइनमेंट भारत के लिए रवाना किया है, जिसके बाद एटीएस, एनसीबी और कोस्ट गार्ड ने समंदर में चौकसी बढ़ा दी थी। रात भर की गश्त के बाद आखिर उन्हें एक बोट से ड्रग्स के 60 पैकेट हाथ लगे। इन पैकेट में मेथाफेटामाइन ड्रग्स थी। ड्रग्स का ये कंसाइनमेंट पोरबंदर या जखौ पोर्ट पर उतारा जाना था, जहां से इसे दिल्ली और पंजाब भेजा जाना था।
गिरफ्तार किए गए 6 पाकिस्तानियों के नाम
- बहर अली
- अंदाजलाला अकबर
- मुतालिब खान
- जुबेर अहमद
- मोहम्मद आयाज
- मोहसिन हुसैन
यह भी पढ़ें: 3300 KG ड्रग्स..कीमत 2000 करोड़ रुपये, नशे की सबसे बड़ी खेप जब्त, पाकिस्तान की करतूत आई सामने
350 करोड़ रुपये की 50 किलो ड्रग्स जब्त
इससे पहले, गुजरात एसओजी और एनडीपीएस टीम ने एक ऑपरेशन में वेरावल बंदरगाह के नलिया गोली किनारे छापेमारी कर 350 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलो ड्रग्स को जब्त किया था। टीम ने छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपी समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पिछले तीन सालों में ये 10वां बड़ा ऑपरेशन था, जिसमें एटीएस गुजरात और एनसीबी के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड द्वारा 3,135 करोड़ रुपये मूल्य की 517 किलोग्राम नशीले पदार्थ की मात्रा जब्त की गई है।
यह भी पढ़ें: कौन है वो फिल्म प्रोड्यूसर, जिसने लिखी ड्रग्स स्मगलिंग की स्क्रिप्ट, टोटल कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines