Nitin Patel withdrew his name from Mehsana Lok Sabha seat: बीजेपी की पहली लिस्ट आने के बाद गुजरात की राजनीति गरमाई हुई है। यहां पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजस्थान के सहप्रभारी नितिन पटेल ने मेहसाणा लोकसभा सीट से अपने दावेदारी वापस ले ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने इसका कारण बताया है। पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अपने समर्थकों के लिए भी संदेश लिखा है।
क्यों बदले सुर
बता दें पहली लिस्ट आने से पहले तक वह मेहसाणा सीट पर कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय थे। लेकिन अब उन्होंने चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर की है। सोशल मीडिया पर इस बारे में ऐलान करते हुए रविवार को उन्होंने लिखा कि मेहसाणा लोकसभा सीट से पार्टी अपने प्रत्याशी का नाम तलाश कर रही है, अभी चयन प्रक्रिया जारी है। उससे पहले मैं अपनी उम्मीदवारी वापस लेता हूं।
15 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा
पूर्व सीएम ने कहा कि मैंने कुछ कारणों से मेहसाणा लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी की थी। अब मैं अपना नाम वापस लेना चाहता हूं। उन्होंने अपने समर्थकों के लिए लिखा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और सहयोगियों का बहुत आभारी हूं। बता दें कि बीजेपी ने शनिवार को गुजरात की 15 लोकसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी।
26 लोकसभा सीट हैं
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे अपने पोस्ट में कहा कि नरेंद्र भाई मोदी लगातार तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाएं। यहां बता दें कि गुजरात में कुल 26 लोकसभा सीट हैं। जल्द ही भारतीय जनता पार्टी यहां अपने बचे 11 प्रत्याशियों के नामों का भी ऐलान करेगी।
पवन सिंह ने किया इनकार
बता दें इससे पहले आज दिन में पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। पवन सिंह भोजपुरी स्टार हैं। बताया जा रहा है कि पवन बिहार से चुनाव लड़ना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: टिकट कटने पर छलका दर्द, डॉ हर्षवर्धन ने छोड़ी राजनीति तो बिधूड़ी ने कहा- मेहमान के लिए बिछाई है नई चादर
संबंधित खबरें
मां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 hr agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
3 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
4 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
4 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines