हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन हैं निर्भर ठाकर, 15 साल की उम्र में इंजीनियरिंग, 9 महीने में पास की ये क्लास

कम समय में अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए संबंधित अथॉरिटी से विशेष अनुमति लेनी पड़ती है। इस केस में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (एसीपीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मंजूरी ली गई थी।

विज्ञापन
निर्भय ठाकर

Nirbhay Thacker: अमूमन 12वीं पास करते-करते बच्चे की उम्र 18 पहुंच जाती है। लेकिन गुजरात में एक होनहार छात्र ऐसा है जिसने 15 साल की उम्र में ही इंजीनियरिंग कर ली और महज 9 महीने में ही उसने 8वीं से 12वीं तक क्लास की थी। निर्भय के पिता खुद पेशे से इंजीरियर हैं और मां डॉक्टर हैं।

गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्भय संभवत: देश के सबसे यंग इंजीनियर की डिग्री लेने वाले हैं। जानकारी के अनुसार निर्भय ठाकर गुजरात के भुज के रहने वाले हैं। साल 2002 में उनका जन्म हुआ था। उन्होंने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) की डिग्री ली है।

3 महीने में 11वीं और 12वीं क्लास की 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निर्भय बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज हैं। वह अपनी क्लास में अन्य बच्चों से आगे रहते थे। यही वजह है कि उन्होंने साल 2015-16 में 8वीं से 10वीं कक्षा पास कर ली थी। इसके बाद उसने 11वीं और 12वीं क्लास सिर्फ 3 महीने में कर ली थी। परिजनों के अनुसार निर्भय बचपन से ही और बच्चों से अलग है।

यह उपलब्धि भी की हासिल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (मेन्स) भी दिया था। जिसमें उन्होंने 75/360 अंक हासिल किए थे। गौरतलब है कि निर्भय ने इंटरनेशनल जनरल सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईजीसीएसई) से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। बता दें आईजीसीएसई ऐसे बच्चों को कम समय में अपनी स्कूली शिक्षा पूरा करने का मौका देता है।

निर्भय ने ली विशेष अनुमति

जानकारी के अनुसार निर्भय ने कम समय में अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए संबंधित अथॉरिटी से विशेष अनुमति ली थी। ऐसे केस में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (एसीपीसी) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मंजूरी लेनी पड़ती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निर्भय ने दोनों जगह से परमिशन ली थी। जिसके बाद से ही उन्हें इंजीरियरिंग में दाखिल मिला था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें