बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री का दिखा नया रूप; मोर के साथ जमकर नाचे, सोशल मीडिया पर छाया Viral Video

Bageshwar sarkar, Bageshwar sarkar Dhirendra Shastri, Dhirendra Krishna Shastri, Dhirendra Shastri Viral video, Dancing with peacock

Viral Video: बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहते हैं। दिव्य दरबार में लोगों से बातचीत के उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर आते हैं, लेकिन इस बार उनका जो वीडियो सामने आया है वो अपने आप में अलग है। वीडियो में बाबा धीरेंद्र शास्त्री का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। इसमें धीरेंद्र शास्त्री एक मोर के साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गुजरात के सूरत में लगा है बाबा का दरबार

जानकारी के मुताबिक बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री गुजरात के सूरत में अपना दरबार लगा रहे हैं। यहीं पर उन्होंने हिंदू राष्ट्र की भी बात कही थी, जिसके बाद देशभर के राजनीतिक दलों में बहस छिड़ गई थी। सुरज प्रवास के दौरान अब बाबा धीरेंद्र शास्त्री का मोर के साथ नाचते हुए वीडियो भी काफी वायरल किया जा रहा है।

मोर भी साथ में नाचा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बाबा सफेद पोशाक में हैं। प्रांगण में एक मोर अपने पंखों को फैलाए नाच रहा है। उसे देखकर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी आनंदित हो उठते हैं और उसके साथ हाथों को खोलकर नाच उठते हैं। हैरानी की बात तो ये है मोर भी उन्हें देखकर भागता नहीं, बल्कि उनके साथ अठखेलियां करता है। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ये बाबा और मोर की दोस्ती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ