Gujarat News: गुजरात के नवसारी कोर्ट ने 2017 के एक मामले में कांग्रेस विधायक अनंत पटेल पर 99 रुपये का जुर्माना लगाया है। कांग्रेस विधायक पर नवसारी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति के ऑफिस में घुसने और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी की तस्वीर फाड़ने का आरोप था।
गुजरात के वंसदा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक पटेल को IPC की धारा 447 के तहत दोषी पाया गया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वीए ढढाल की कोर्ट ने पटेल समेत तीन अभियुक्तों को 99 रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि अगर जुर्माना नहीं भरा जाता है तो उन्हें एक हफ्ते तक साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विधायक के साथ इन्हें ठहराया गया दोषी
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी वीए ढढाल की अदालत ने विधायक अनंत पटेल, थराद से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाबसिंह राजपूत, युवा कांग्रेस नेता पीयूष ढीमर और युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पार्थिव काठवाड़िया को भारतीय दंड संहिता की धारा 447 के तहत आपराधिक अतिचार का दोषी पाया।
और पढ़िए – दिल्ली को मिला एक और विश्वस्तरीय स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि हालांकि इस तरह के अपराध में तीन महीने की कैद और 500 रुपये के जुर्माना का प्रावधान है। मामले के अभियुक्त छात्रों का पक्ष लेते हुए एक अच्छे मकसद से विश्वविद्यालय गए थे, लेकिन उनका तरीका उचित नहीं था इसलिए उन्हें दंडित करने की आवश्यकता नहीं है। यदि उन्हें जुर्माना राशि लेकर रिहा किया जाता है, तो न्याय होगा।
क्या थी पूरी घटना?
घटना 12 मई 2017 को हुई थी, जहां छात्र फॉरेस्टर और बीट गार्ड के पद पर भर्ती के लिए गैर वानिकी विभाग के छात्रों पर विचार करने का विरोध कर रहे थे। वंसदा नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस के नेता अनंत पटेल और कांग्रेस यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष गुलाबसिंह राजपूत अन्य लोगों के साथ जबरदस्ती कुलपति सीजे डोगरिया के कार्यालय में घुस गए और अधिकारी को धमकी दी थी।
संबंधित खबरें
डिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
49 mins agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
49 mins ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
3 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
3 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
12 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
16 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines