Gujarat Stock Market Investors Update: भारतीय शेयर बाजार के मेंबर्स बढ़ गए हैं और लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके अनुसार, गुजरात एक करोड़ शेयर मार्केट इन्वेस्टर्स का आंकड़ा पार करने वाला भारत का तीसरा राज्य बन गया है। एक करोड़ से ज्यादा इन्वेस्टर्स वाले राज्यों की सूची में पहले नंबर पर महाराष्ट्र और दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। शेयर मार्केट में तीनों राज्यों के 36 प्रतिशत इन्वेस्टर्स हैं। इन आकंड़ों के साथ ही मई 2025 के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में भारत के रजिस्टर्ड इन्वेस्टर्स की संख्या 11.5 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें:त्रिनिदाद और टोबैगो भारत के लिए कितना अहम? 180 साल पुराने संबंध मजबूत करने गए हैं PM मोदी
3 महीन कम रही नए इन्वेस्टर्स की संख्या
ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले मई महीने में शेयर मार्केट से 11 लाख से ज्यादा इन्वेस्टर्स जुड़े। नए इन्वेस्टर्स के रजिस्ट्रेशन में करीब 4 महीने तक गिरावट दर्ज हुई, लेकिन 5वें महीने में रजिस्ट्रेशन में करीब 9 प्रतिशत का इजाफा हुआ। फरवरी 2024 में शेयर मार्केट में 9 करोड़ इन्वेस्टर्स थे। इसके बाद हर 5-6 महीने में एक करोड़ नए इन्वेस्टर्स शेयर मार्केट से जुड़े। अगस्त 2024 में 10 करोड़ इन्वेस्टर्स हो गए और जनवरी 2025 में इन्वेस्टर्स की संख्या 11 करोड़ हो गई। फरवरी 2025 से मई 2025 तक नए इन्वेस्टर्स की संख्या कम रहीं, लेकिन हर महीने 10 लाख से ज्यादा नए इन्वेस्टर्स मिले। अब मई महीने में अचानक इन्वेस्टर्स की संख्या बढ़ी और टोटल इन्वेस्टर्स की संख्या 11.5 करोड़ से ज्यादा हो गई।
यह भी पढ़ें:रोड एक्सीडेंट पर सुप्रीम कोर्ट के 2 बड़े फैसले, शादीशुदा बच्चे भी होंगे मुआवजे के हकदार
रीजन वाइज कितने हैं इन्वेस्टर्स?
NSE की रिपोर्ट के अनुसार, शेयर मार्केट में उत्तर भारत के 4.2 करोड़ इन्वेस्टर्स हैं। दूसरे नंबर पर पश्चिम भारत के 3.5 करोड़, तीसरे नंबर पर दक्षिण भारत के 2.4 करोड़ और चौथे नंबर पर पूर्वी भारत के 1.4 इन्वेस्टर्स हैं। पिछले 12 महीने के आंकड़े देखें तो उत्तर भारत के इन्वेस्टर्स में 24 और पूर्वी भारत के इन्वेस्टर्स में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखी है। दक्षिण भारत के इन्वेस्टर्स की संख्या में 22 प्रतिशत और पश्चिमी भारत के इन्वेस्टर्स की संख्या में 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
क्या है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज?
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) भारत का प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है, जिसका ऑफिस मुंबई में है। इसकी स्थापना 1992 में हुई थी और यह देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है। NSE का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, निफ्टी मिडकैप आदि हैं। यह शेयर ट्रेडिंग, फ्यूचर्स, ऑप्शंस, म्यूचुअल फंड्स, बॉन्ड्स आदि की सुविधाएं देता है। इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम पर बेस्ड NSE भारतीय पूंजी बाजार को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाता है और इन्वेस्टर्स के लिए ट्रेडिंग को आसान बनाता है।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
5 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines